Saturday, April 5, 2025

दाखिला कालेज का



-इंदु बाला सिंह 


कालेज के कैम्पस में बैंक वाले ने  लोन के सैंक्शन का कागज हाथ में थमा दिया था निखिल के | उसका सपना अब पूरा होने वाला था | उसके पिता ने मित्र से पचास हजार रूपये मांग कर बेटे के पसंद के ब्रांच की सीट बुक करवा ली थी इंजीनियरिंग कालेज में | सोंचा था बाकी तो लोन से मिल ही जायेगा |

निखिल लोन सैंक्सन का कागज ले कर बैंक गया |


" बेटे इस कागज का अर्थ नहीं है कि तुम्हें लोन मिल गया है | " बैंक वाले ने समझाया निखिल को |


अब विभिन्न डाक्यूमेंट्स के साथ उसे अपने पिता का रेसिडेंसियल सर्टिफिकेट जमा करना था |

बाकी डाक्यूमेंट्स तो जमा हो गए पर रेसिडेंसियल सर्टिफिकेट बनवाना अवसर न था |कोर्ट के कम तो जल्दी ही नहीं होते |

फिर उसके पिता को अपने गाँव में जा कर सर्टिफिकेट बनवाना पड़ता |

निखिल  हताश हो चूका था |


मैंने भी सोंचा गया सौभाग्य बेचारे का |


फिर मैंने सुना शहर के एस . पी . महोदय खुद बैंक जाकर उस लड़के का लोन सैंक्सन करवाए |

नौकरानी

 


-इंदु बाला सिंह 


....माँ जी !....भैया का फोन आया था |

....अच्छा !

....पूछ रहा था ... माँ कैसी है ?

...अच्छा !....मुझे तो नहीं आया ?...

मकान के आउट हॉउस में नौकर का परिवार रखा गया था माँ की देखभाल के लिये |

सूखी रोटी



-इंदु बाला सिंह 


" मैं ये रोटी कैसे खाऊँगी ? " छ: वर्षीय बालिका मचल पड़ी सूखी रोटी देख कर |

दादी उसे फुसलाई |

" देख मैं खा  कर बता रही हूँ | "

वह एक कौर रोटी का दांतों से काट  लेती थी फिर गिलास से एक घूंट पानी पी लेती थी |

बालिका मुंह बिदोर कर अपनी दादी का मुंह देखने लगी |

नाना की देखभाल



-इंदु बाला सिंह


सातवीं में पढ़ता था सिद्धार्थ | वह अपनी माँ , नाना , नानी और विदेश में रहनेवाले मामा , मामी को ही अपना समझता था | वह सोंचता था कि उसके पिता कमाने के लिये दूर कहीं गये हैं और वे ढेर सारा पैसा कमा कर लायेंगे |


सिद्धार्थ के नाना रिटायर्मेंट के बाद दुसरे शहर में नौकरी करते थे |


वह नाना के घर में अपनी माँ और  , नानी के साथ रहता था |


सिद्धार्थ की माँ श्क्षिका थी | वह सिद्धार्थ को अपने साथ ही स्कूल ले जाती थी | माँ के स्कूल में पढ़ने के कारण उसकी स्कूल फीस माफ़ थी |


नानी हमेशा उसे सिखाती थी की उसे बड़े होकर अपनी माँ और नानी की देखभाल करनी है |

पर सिद्धार्थ का बालमन नहीं मानता था नाना के देखभाल करने के लिए |


" भला क्यों ? नाना तो कमाते हैं ..उनकी क्यों देखभाल करूं मैं | .......मेरे पापा कब आयेंगे ? " सिद्धार्थ आये दिन अपनी माँ से प्रश्न करता रहता था |


और नाना की मौत के बाद उनकी वसीयत खुली तो उसमें सिद्धार्थ के नाम की एक पाई भी नहीं थी |

Friday, April 4, 2025

रिश्ता भाई का



-इंदु बाला सिंह 


" मैं भी एक कमरे में रहती हूँ | " उसकी सहकर्मी लड़की माया ने कहा | 

एक वर्ष पहले उसकी माँ ने फांसी लगा ली थी और कुछ महीने पश्चात उसके पिता का देहांत हार्ट अटैक से हो गया था |

" तुम अलग खाना बनाती हो ? " आश्चर्य से वह पूछ बैठी |

" और क्या ! मैं तो अपने कमरे का भाड़ा भी भाभी को देती हूँ | पास में अपने लोग रहने से सुरक्षा रहती है | " 

माया का समझदार उत्तर पा कर चुप रह गयी वह |

शहर में अनुशासन

 


-इंदु बाला सिंह 


" मैडम ! हमारे पास लाइसेंस है .. हेलमेट है फिर भी पुलिस गेट पर हमें पकड़ रही है | हमारी गाड़ी की  चाभी ले ली है | "

छात्र प्रिंसिपल  के आफिस में घुस गए |

" जाओ शर्मा सर को कम्पलेन करो | " परेशान प्रिंसिपल ने कहा |


हर विद्यालय के सामने पुलिस जा कर छात्र सुधार  कर रही थी | 


छात्रों के चेहरे पर हवाईयां उड़ रही थी |  प्रिंसिपल और टीचर परेशान थे | 


बच्चों को टाईट करने से माता पिता  बौखला रहे थे  |

पुलिस अंकल



-इंदु बाला सिंह 


छात्रों  की भीड़ स्कूल के गेट पर देख कर एक खाकीवर्दी वाली पलिस आ गयी गेट पर |

" ये क्या है ? " स्कूल बैग से झांकते लम्बे ड्राइंग के कागज को निकले देख कर पुलिस पूछी 

" प्रोजेक्ट "  छात्र ने उत्तर दिया |

फिर पुलिस ने दूसरे छात्र से वही  प्रश्न पूछा |

" प्रोजेक्ट " दूसरे छात्र ने भी कहा |

" तुम लोग यहाँ क्या भीड़ लगाये हो ? " अब अन्य छात्रों की और मुखातिब हो पुलिस ने पूछा  |

" देखिये न अंकल ! गेट ही नहीं खुला | "

" तुमने गेट क्यों नही खोला ? " दरबान की और मुड़ी पुलिस |

" सर ! गेट खोलने का समय नहीं हुआ है |....प्रिंसिपल ने जल्दी गेट खोलने मना किया है | "

" तुम्हारा प्रिंसिपल बड़ा है या मैं ?.....मैं बोलता हूँ गेट खोलो | "

और गेट खुल गया | छात्रों की भीड़ प्रवेश कर गयी स्कूल में |