Tuesday, October 24, 2023

पार्क में - 6 मेरी मम्मी



#इन्दु_बाला_सिंह 


मेरी मम्मा  को तुमने डाँटा !


दो साल की बच्ची को मम्मी ने काफ़ी देर तक 


झूला झुला दिया था । 


अब बच्ची पार्क से लौटने को तैयार नहीं ।


मम्मी बोली - मैं जा रही हूँ । बाई ।


बच्ची सी- सा के एक साइड पर चुप से बैठ गई ।


मैं वॉकिंग कर रही थी ट्रैक पर और यह सब देख 


रही थी ।


अब मम्मी आई और अपनी बच्ची की पीठ पर 


दो चाँटा लगाई ।उसे खींच कर ले जाने को वह 


आतुर थी पर बच्ची टस से मस न हुई ।


 अरे न मारिये ।- मेरे मुँह से अनायास निकल 


पड़ा ।


देखिये न ! यह चलती ही नहीं है । कितने देर 


तक खेल चुकी है ।- मम्मी जी के मुँह से निकल 


पड़ा ।


बच्ची को लगा मैं उसकी मम्मी को डाँट रही हूँ ।


वह तुरंत सी सा से उठ गयी और अपनी मम्मी के 


पास आ गयी ।


आंटी को बाई करो । - मम्मी जी ने अपनी 


बिटिया से कहा ।


और बच्ची ने मुझे अपनी नन्ही हथेली से चट से 


मारा । अब वह अपनी शिकायती आँखों से मुझे 


देख रही थी ।


अरे ! तुमने क्यों मारा आंटी को  ? 


जाने दीजिये ।- मेरे मुँह से निकल पड़ा ।


मैंने मुस्कुरा कर बच्ची का चेहरा देखा और कहा 


- कल फिर मिलेंगे ।

सांध्यबेला के बाद

 


#इन्दु_बाला_सिंह


पिता  के पास जीवन की सांध्यबेला में पुस्तकों के नाम पर केवल गीता और और अपनी डायरी थी । 


उनके गुजरने के बाद गीता और डायरी  अलमारी में ताले के अंदर पड़ी रही ।


कपड़े मुश्किल से चार पाँच थे । गर्म कपड़ों के नाम पर  स्वेटर और  कोट थे ।उन्हें कि किसी नौकर को दान कर दिया गया ।


माँ के गुजरने के बाद अलमारी की चाभी बेटे के पास पहुँची ।


 पिता की  गीता और डायरी स्टोर में कबाड़ बन गयी ।


माँ - 1 स्वावलंबन



#इन्दु_बाला_सिंह 


पिता ने अपनी बेटी   को कमरा दे दिया अपने घर में और कहा अपना ख़ाना अलग बनाओ ।उसका राशन कार्ड भी बनवा दिया । वे चाहते थे कि उनकी बेटी अपनी अपने बच्चों की ज़िम्मेवारी ख़ुद सँभाले । कल को वे न रहें तो कम से कम उनकी बिटिया में अकेले जी पाने की सामर्थ्य तो रहेगी ।


और जूझती रही चार बच्चों की माँ अकेली समय से ।

पिता तो कुछ समय बाद गुजर गये पर अकेली जी पाने की सामर्थ्य कूट कूट कर भर गया उस अकेली माँ में ।



बचपन- 1 स्टील की थाली

 


#इन्दु_बाला_सिंह


पिता परिवार को गाँव में छोड़ कर शहर टीचर की ट्रेनिंग करने चले गये ।


 ताई ने अपने  बेटे को चाँदी सी स्टील में ख़ाना परस के दिया। 


नीलू को पीतल की थाली में ख़ाना मिला ।


छः वर्षीय नीली ललच उठी ।


उसे भी उस चाँदी वाली थाली में ख़ाना था ।


वह माँ से ज़िद करने लगी उसे भी  उसी चाँदी वाली थाली में ख़ाना था ।


थाली पड़ी रहती थी पर नीली को उस चाँदी वाली थाली में ख़ाना न मिलता था ।


दादा  पोते को अपने पास बिठा कर दालान में पढ़ाते थे ।

नीली दादा के पास जाने को तरसती थी ।


माँ चुप रहती थी ।


गाँव की लड़कियां मिट्टी से रगड़ के पोखरी में बर्तन धोतीं थीं।


एक दिन एक जूठा बर्तन ले के नीली भी भाग गयी पोखरी बरतन माँजने ।


दादी को पता चल गया  न जाने कैसे । 


वे दौड़ती हुई आयीं ।


‘ अरे ! बप्पा रे ! मैं अपने बेटे को मुँह दिखाने लायक़ नहीं रहती। पानी में डूब जाती लड़की  ।’


बगीचे में उसके हमउम्र लड़के खेलते थे ।


वह उन्हें केवल देख सकती थी । उनके साथ खेल नहीं सकती थी ।


और एक दिन दालान में खड़ी थी नीलू ।


सफ़ेद झक्क कपड़ों में कोई आ रहा था ।


आश्चर्य से वो उसे देख रही थी ।


पास आने पर लहक उठी बिटिया - अरे ! ये तो उसके अपने पिता हैं ।


एक वर्ष बाद नीली अपने घर शहर में आ गयी ।


और आज उसकी माँ ने चाँदीवाली थालियों और गिलासों से घर भर दिया  है ।


बचपन - 2. वह चार वर्षीय बच्चा



#इन्दु_बाला_सिंह 


सुधीर किण्डर गार्टेन में के० जी० का छात्र था । 


उसकी माँ ने एक बार मुझसे बात क्या कर ली वह मुझे अपना दोस्त मान लिया । 


कहाँ मेरी अधेड़ उम्र और वो नन्हा सा बच्चा ।


दूसरी बार जब वह मुझे पार्क में देखा  तो खुश हो गया । और ख़ुशी में दौड़ लगाने लगा ।


तीसरा दिन 


वह मुझे देखते ही मुझे हथेली से पिस्तौल बना कर मेरा ध्यान आकर्षित करने लगा ।


मैंने कहा - अरे तुम मुझे गोली मारोगे ?


और वह भाग गया ।


मैंने सोंचा - कैसी माँ है इसकी ? यह बच्चा कैसा खेल 


खेल रहा है । कहाँ से सीखा इसने गोली चलाने का 


खेल । 


चौथे दिन फिर उसने ख़ाली हथेली से  गोली चलाने  


का अभिनय किया । 


थोड़ी देर में वह  ख़ुद दौड़ने लगा ।


चौथे दिन वह अपनी माँ के साथ था । 


इस बार उसने कहा मैं आप दोनों को जेल में बंद कर दूँगा ।


 फिर उसे याद आया अपनी माँ को जेल में बंद 


करना ग़लत बात है ।


उसने  अपनी माँ से कहा - मैं आपको जेल में नहीं 


बंद करूँगा ।


फिर मेरी और देख कर उसने कहा - मैं आपको जेल 


में बंद कर दूँगा ।


उच्च पदस्थ अधिकारी माँ अपने बच्चे की बातें सुन 


आवक् रह गयी ।


और मैं सोंच रही थी -  


यह  बच्चा कैसा  युवा बनेगा ?



एक रेलयात्रा



#इन्दु_बाला_सिंह


इलाहाबाद से उसे गंतव्य तक पहुँचाने वाली ट्रेन 


दो घंटे लेट थी ।


दो दिन की ट्रेन यात्रा वह औरत कर चुकी थी 


गोद में था ग्यारह माह का बच्चा 


और साथ में था एक रिश्तेदार ।


उन्हें किसीकी   ग़मी में पहुँचना था ।


 कम से कम छः बजे तेरही में शामिल तो होना ही था ।


बड़ी मुश्किल से मिले बस के दो टिकट ।


पुरुष तो बस के पीछे धक्का खाते खाते पहुँचा और 


महिला चतुराई से बस ड्राइवर के पास पहुँच गयी 


गोद बच्चा ले खड़ी महिला को एक घंटे बाद पहली  


क़तार के युवा ने अपनी सीट दे दी।


सीट मिलने पर उसकी जान में जान आई ।


बात बात में उसे पता चला कि सारे यात्री किसी एक 


समुदाय के हैं । बंबई में कोई तनाव हुआ है 


इसलिये सब एक बस रिज़र्व कर केअपने घर  

जा रहे हैं ।


सुन कर औरत की जान सूख गयी ।


बस रात आठ बजे उसे उसके गंतव्य पर उतार दी ।


औरत की जान में जान आई ।


दंगा पीड़ित मर्दों से भरी बस उसकी यादों में 


सदा बसी रही ।



पार्क में - 7. अकेलापन

 


#इन्दु_बाला_सिंह


पच्चीस छब्बीस वर्षीया महिला टी शर्ट और ट्रैक 


पैंट में अपनी ग्यारह बारह माह के बच्चे को एक 


छोटी सी गाड़ी में घुमा रही थी ।


महिला के कान से मोबाइल लगा था । वह 


किसी से बात कर रही थी ।


गाड़ी में बैठा बच्चा कौतुक से देख रहा था अग़ल 


बग़ल ।


थोड़ी देर में वह रोने लगा ।


महिला ने बच्चे को गाड़ी से निकाल कर खड़ा 


कर दिया ।


शायद वह चाह रही थी बच्चा अब चले । 


और चलने से बच्चा खुश हो जायेगा ।


पर बच्चा और ज़ोर से रोने लगा ।


परेशान हो के महिला ने अपना मोबाइल ऑफ़ 


किया और बच्चे को वापस गाड़ी में बैठा दिया ।


महिला और  बच्चा दोनों अपने फ्लैट में चले गये ।