Wednesday, July 15, 2020

अफसोस शब्द भुला दें


- इंदु बाला सिंह
अफसोस करना भी एक आदत है । मैं कुछ व्यक्तियों के इंटरव्यू पढ़ी । अपनी जीवन सन्ध्या में उन्हें किसी न किसी बात का अफसोस था ।
मेरा यह मानना है कि अगर हम ईमानदारी पूर्वक अपना जीवन जीते हैं तो हमें किसी भी बात का अफसोस नहीं होता । और मूल बात यह है कि हमें अपने निर्णय पर कभी भी अफसोस नहीं करना चाहिये । ' हमनें जो सही समझा वह किया । ' - ऐसा विचार हमेशा हमारे मन को मजबूत बनाता है ।
खुश रहना एक आदत है । यह आदत हमें खुद में डाल लेनी चाहिये । हमें उन मित्रों से मात्र हैलो हाय की दोस्ती रखनी चाहिए जिनसे बात करने पर हमारे मन में नकारात्मक विचार पनपें ।
अपने परिवार के प्रति जितना हो सके हम अपना कर्तव्य निबाहें और अपने मन में कभी यह भाव न रखें कि वह हमारा ख्याल रखेगा । मन में जब हम ' नेकी कर दरिया में डाल ' वाला भाव रखते हैं तो हमारा जीवन खुशहाल रहता है ।

समय साधें


- इंदु बाला सिंह
दृढ़ इच्छाशक्ति ही अपनी मित्र है
बाकी सब समय के साथी हैं ।जिसने अपनी इच्छाशक्ति साध ली उसने समय को काबू में कर लिया ।
अपना मनचाहा जीवन जी लिया।

भाई दूज


29-09-2019

- इंदु बाला सिंह
मां तो सबको मिलती है आज । एक सन्तान में ही खुश रहते हैं लोग ।ऐसे माहौल में किस्मत से मिलते है किसी को रक्त सम्बन्धी भाई या बहन । फिर भी न जाने क्यों मां के रिश्ते को सर्वोपरि माना गया गया है ।
बड़े होने पर भाई बहन एक दूसरे को बिल्कुल नहीं सह पाते ।
और आज के दिन मुझे किसी अनजाने कवि की यह पंक्ति हमेशा याद आती है …
उषा ने नभ लाल बनाया ।
विमल दूज का दिन है आया ।।

आखों का दोष


- इंदु बाला सिंह
हर रोज अखबार में चमकती खबरें हैं लूटपाट , छिनैती , बलात्कार , आत्महत्या जैसी ढेर सारी नकारात्मक खबरें । अरे ! खबरें हैं तभी तो छपती हैं । बात तो सही है पर नकारात्मक खबरें हों तो उससे दुगनी मात्रा में सकारात्मक खबरें हों अखबार में । मैं यह नहीं कहती सकारात्मक खबरें नहीं छपती अखबारों में । छपतीं हैं भई पर मुझे तो वे केवल दस प्रतिशत ही दिखतीं हैं । हो सकता है मेरी आँखों का दोष हो ।

मोनिका समझदार हो गयी


- इंदु बाला सिंह
" हमारे घर में कार नहीं है | फ्रिज नहीं है | टी ० वी ० भी नहीं है | मैं यहां नहीं रहूंगी | मैं भाग जाउंगी | " मोनिका ने मचल कर कहा |
" कहां भाग कर जाओगी ? " मां परेशान हो गयी |
" मैं सुमित के घर में रहूंगी | वे लोग अमीर हैं | "
" बेटा ! ऐसे नहीं बोलते | " मां ने समझाया |
मोनिका अपना बैग उठायी और सुमित के घर चल दी | शनिवार का दिन था | दुसरी सुबह स्कूल तो जाना नहीं था |
परेशान मां ने सुमित की मम्मी से अपने घर की घटना के बारे में बताया | और कहा कि मोनिका उसके घर गयी है हमेशा के लिये रहने के लिये |
सुमित और मोनिका की मायें पक्की सहेलियां थीं |
" तुम चिंता न करो मैं सब सम्हाल लूंगी | " सुमित की मम्मी ने आश्वासन दिया |
डाइनिंग टेबल पर सुमित और मोनिका डिनर करने बैठे |
" मोनिका बेटे ! आज तो तुमको मैं खाना खिला रही हूं , पर कल से तुम्हें अपने खाने का पैसा देना पड़ेगा | " सुमित की मम्मी ने मोनिका को चेताया |
" तुमको अपने स्कूल का फीस भी खुद ही देना पड़ेगा | "
" पर आंटी मैं पैसे कहां से दूंगी आपको | मेरे पास तो पैसे नहीं हैं | " मोनिका परेशान हो गयी |
" बेटे स्कूल की फीस खाने के पैसे तो मम्मी पापा देते हैं | मैं क्यों दूंगी ? मैं तो तुम्हारे दोस्त की मम्मी हुं | "
और दुसरी सुबह मोनिका ने अपने घर का कॉलिंग बेल बजाया | मम्मी पापा ने खुश हो इस संडे ' ओला ' बुक कर पिकनिक का प्रोग्राम बनाया |

आइ लव यू ..... वाला काल


- इंदू बाला सिंह
´ अरे ! आज ट्यूशन रूम में पहुँचते पहुँचते मुझे अननोन नम्बर से तीन काल आ गये । कौन बोल रहा है पूछने से बोलता
है ´ आइ लव यू ´ । ´ मिस रोज़ी परेशान हो के अपने छात्रों से बोली । सभी दसवीं कक्षा के छात्र थे । वे सब अपनी
टीचरसे मित्रवत् थे ।
´हे हे ! टीचर को आइ लव यू बोलता है । ´ छात्रायें खिलखिला उठीं ।
´ कौन सा नम्बर है मिस ? हमको दीज़िए । ‘ नवीं कक्षा के छात्र ने कहा ।
अब उस नम्बर पर ट्यूशन के दसों छात्र बारी बारी से फ़ोन करने लगे ।कभी कालर फ़ोन काट देता तो कभी फ़ोन उठा
लेता । लड़कों को परेशान करने को एक नम्बर मिल गया था ।
´ आइ लव यू ´ वाले नम्बर की ख़बर ट्यूशन के हर छात्र तक पहुँच चुकी थी ।
दूसरे दिन दूसरा ग्रुप पढ़ने आया ।
´ दीजिये न मिस वो आइ लव यू वाला नम्बर । थोड़ा मज़ा लेंगे हम लोग । ´
इस ग्रुप में बारह छात्र थे । अब हर छात्र उस नम्बर ओर फ़ोन करने लगा । कभी वो फ़ोन काट देता तो कभी वो फ़ोन उठा
लेता । उठा के बोलता ´ रांग नम्बर ´ । और तब छात्र बोलते , ´ रांग नम्बर कैसे है ? इसी नम्बर से फ़ोन आया था । ´
शिक्षक और छात्र का सम्बंध भी ग़ज़ब का होता है । वे हमेशा मित्रवत् रहते हैं ।

सूरज और हवा ( लोक कथा)


- इन्दु बाला सिंह
एक बार सूरज और चाँद में झगड़ा हो गया । सूरज बोला मैं सबसे बड़ा हवा बोली मैं सबसे बड़ी ।
सूरज ने कहा कि देखो वो बटोही जा रहा है ।
जो भी उसका कोट उतरवा देगा वो बड़ा
कहलायेगा ।
‘ लगाओ शर्त ‘ सूरज ने कहा ।
हवा ने ख़ुशी ख़ुशी शर्त लगा लगा ली ।
अब हवा जोर से बहने लगी । हवा जितने जोर
से बहती उतने जोर से बटोही अपने कोट को
खुद से दबा लेता । हवा बटोही से उसका कोट
उतरवा न पायी ।
अब सूरज ने कहा कि देखो मैं बटोही से उसका
कोट पल भर में उतरवाता हूं ।
अब सूरज पूरी तेज़ी से चमका । चारों तरफ़
इतनी गर्मी बढ़ी कि बटोही पसीने से नहा उठा
। हार कर उसने अपना कोट उतार कर अपने
हाथ में पकड़ लिया ।