Monday, November 25, 2024

पंक्चर रिपेयरवाला

  

 

#इन्दु_बाला_सिंह 

 

 

 

सुबह सात बजे ऑफ़िस जाते समय स्कूटी का टायर पंक्चर हो गया ।

 

रश्मि के आँखों के आगे तारे नाच गये ।

 

सुबह सुबह टायर पंक्चर अब ! 

 

इतनी सुबह कहाँ मिलेगा  टायर पंक्चर रिपेयरवाला !

 

परेशान सी हो हो गयी वह ।

 

 सड़क के किनारे गाड़ी  खड़ी कर उसने लॉक लगाया और पैदल आगे बढ़ी वह पंक्चर रिपेयर दुकान की खोज में  ।

 

सारी दुकानें बंद थी ।

 

एकाएक उसकी निगाह एक पंक्चर रिपेयर दुकान पर पड़ी । 

 

दुकान खुली थी ।

 

रश्मि ने अपनी समस्या उस पंक्चर रिपेयरवाले को बतायी ।

 

दूर सड़क में उसकी गाड़ी खड़ी थी ।

 

पंक्चर रिपेयरवाले ने कहा -  मैं टायर स्कूटी से खोल कर लाता हूँ ।

 

रश्मि की जान में जान आयी । 

 

एक जमाना था जब उसे स्कूटी ठेल कर दुकान तक लाना पड़ता था ।

 

वैसे सुबह सुबह ऑफ़िस जाते समय उसकी स्कूटी पंक्चर पहली बार हुई थी ।

 

अब तक जब भी स्कूटी पंक्चर हुई उसे घर में ही पंक्चर पड़ी मिली थी ।

 

एक बार बरसों पहले ऑफ़िस से लौटते समय भी हुई थी । तब उसे स्कूटी ठेल कर पंक्चर दुकान तक ले जाना पड़ा था ।

 

पंक्चर रिपेयरवाला टायर स्कूटी से खोल कर लाया ।

 

टायर में एक कील धंसी थी । दुकानदार ने टायर  रिपेयर दुकान में किया और फिर उसे  ले जा कर स्कूटी में लगा दिया ।

 

अपना मेहनताना उसने रश्मि से  सौ रुपये लिया ।

 

इस वक्त रश्मि को पंक्चर दुकानवाले की उपस्थिति ईश्वरीय अनुकंपा  सरीखी लग रही थी ।

 

रश्मि आगे बढ़ी ऑफ़िस की ओर । देर तो हो चुकी थी । उसने अपने बॉस को  स्कूटर पंक्चर के बारे में मेसेज कर दिया था ।

Tuesday, October 8, 2024

लड़की के विंब



#इन्दु_बाला_सिंह


1


 चार और छः साल की लड़कियाँ गरबा की पोशाक पहने बरामदे 

में अपने माँ और पिता के साथ खड़ीं थीं ।उन्हें देखते ही मेरी आँखों 

चमक आ गयी ।


मैं कह उठी - 


‘ क्यूटी गरबा करने जा रही है ? ‘


मेरी बात सुन कर दोनों लड़कियाँ शर्मा गयीं ।


‘ अरे ! इनको ख़ाली नाचना अच्छा लगता है ।’ बच्चियों के पिता कह उठे ।


बच्चियों की माँ ने आँखें नीची कर ली ।


बच्चियाँ झेंप गयीं 


2


सब्जी की दुकान पर पत्नी ने खोला भर सब्जी ख़रीदा ।


पति ने फल ख़रीदा ।


भारी भरकम झोला ले कर पत्नी चली पति महोदय एक किलो 

संतरा पॉली बैग में ले के चले ।



Sunday, September 29, 2024

ई रिक्शा में



#इन्दु_बाला_सिंह


मेरा बेटा उसी स्कूल में मिडल स्कूल पढ़ा जहां मैं 


शिक्षिका थी ।


बेटा एक क्लास में था । स्कूल जाते और आते समय 


मैं उसको हमेशा अपनी गोद में बिठा लेती थी । छोटे 


बच्चे का भाड़ा ई रिक्शा में नहीं लगता था ।


बेटे को लगता था शायद कि उसे मैं अपनी गोद में 


बिठा कर ले जाती हूँ । न जाने उसके मन में क्या 


भाव उठते थे ।


एक दिन बेटे ने ई रिक्शा में ही कहा -  मैं बड़ा हो 


जाऊँगा तब तुमको अपनी गोद में बैठा के ले 


जाऊँगा।


मैं चकित हुई  उसकी बात सुनकर ।

बरसात में ट्यूशन



#इन्दु_बाला_सिंह


मम्मी ट्यूशन के लिये अपने पाँच वर्षीय बेटे को ले जा 


रही थी  ।


बूँदाबाँदी बंद हो चुकी थी पर पार्क का रास्ता भींजा 


था ।


बेटा स्लीपर पहना था । वैसे बरसात में स्लीपर अच्छा 


रहता है ।


बेटा थोड़ी दूर चल कर अपने पंजे देखने लगा ।  


रास्ते के पानी से उसके पंजे भींज रहे थे ।


वह आगे जाना नहीं चाहता था क्यों कि उसके पैर 


भींज रहे थे । हो सकता है उसका ट्यूशन जाने का 


मन न हो इसलिये नख़रा कर रहा हो ।


मेरे बग़ल से जब बच्चे की मम्मी गुजरी तो हंस कर 


बोली -  बेटा बोलता है उसके पैर भींज रहे हैं ।


मैं बोल उठीं - वह गोद में चढ़ कर जाना चाहता है 


थोड़ी देर में बच्चे की मम्मी पलटी - बोलता है मैं भारी 


हूँ ।


मैं मुस्कुरा दी ।


आख़िर बच्चा भींगी सड़क पर ही चल कर अपने 


ट्यूशन टीचर के घर गया ।



बुढ़ापे की असहायता



#इन्दु_बाला_सिंह


‘ यहाँ नहीं रहेंगे कहाँ जायेंगे ? ‘ दुःखी मन से सुलेखा ने कहा ।


वह कहती जा रही थी - अपने पेंशन का पैसा खा रहे हैं हमलोग ।

जरा सा बेटे से बात कर लेती हूँ तो बहू की त्योरी चढ़ जाती है ।

गाँव में घर तो जॉइंट का है । एक कमरे में हमलोग अपना सामान 

रख कर ताला लगा दिये हैं । बेटी का आदमी भी काम नहीं करता 

है ।बेटी थोड़ा कमाती है मैं भी उसको हर महीने पैसे भेजती हूँ ।

अभी तो मेरा हाथ पैर चल रहा है । बीमार हो जाऊँगी तो क्या होगा ?


मैं मूक श्रोता थी ।


सुलेखा पति के साथ अपने बेटे बहू के पास रह रही थी ।


सोंच रही थी बुढ़ौती कितनी अपमानजनक और कष्टदायक होती है ।



?

Saturday, September 21, 2024

बेटी की गोद भराई



#इन्दू_बाला_सिंह 


ज्योतिका का  घर पूरा था । सास ससुर तीन देवर और एक ननद।


घर में झाड़ू बर्तन के लिए कामवाली थी पर तीन समय खाना बना के हल्कान रहती थी वह । गर्मी के मौसम एक घंटे  पसीने में 

रोटी बनाते बनाते पसीने में नहा जाती थी वह। घर का कोई सदस्य उसे रसोई में सहायता नहीं करता था । पच्चीस वर्षीय ज्योतिका को किसीसे कोई शिकायत नहीं थी । फिर शिकायत तो अपनों से की जाती है ।


ब्याह के तीन साल बाद ज्योतिका मां बननेवाली थी । पांच महीने के बाद गोद भराई की रस्म करने के लिए पहुंचे उसके ससुराल मेरे माता पिता।


बेटी को पसीने में नहाई रोटी बनाते देख मां  तड़प उठी । उसने कहा दो मैं बनाती हूं रोटी और बेटी के हाथ से बेलन छीन लिया ।


ज्योतिका अपमानित हो उठी । पर कसक के रह गई ।


उसकी सास अपने बिस्तर पर लेट कर अपनी उपन्यास की पुस्तक में लीन थी और मां उसकी ससुराल में सबके लिए रोटी बना रही थी ।


ज्योतिका की गोद भराई कर के दूसरे दिन ज्योतिका के मारा पिता वापस लौट गए । 


ज्योतिका के सुख दुःख का ख्याल रखना उसके पति की जिम्मेवारी थी। और पति महोदय एक अच्छे पुत्र और भाई थे ।


रात में नशे में लौट खा पी कर मस्त अपने भविष्य से निश्चित सोनेवालों में से थे ।