-इंदु बाला सिंह
....माँ जी !....भैया का फोन आया था |
....अच्छा !
....पूछ रहा था ... माँ कैसी है ?
...अच्छा !....मुझे तो नहीं आया ?...
मकान के आउट हॉउस में नौकर का परिवार रखा गया था माँ की देखभाल के लिये |
My 2nd of 7 blogs, i.e. अनुभवों के पंछी, कहानियों का पेड़, ek chouthayee akash, बोलते चित्र, Beyond Clouds, Sansmaran, Indu's World.
-इंदु बाला सिंह
....माँ जी !....भैया का फोन आया था |
....अच्छा !
....पूछ रहा था ... माँ कैसी है ?
...अच्छा !....मुझे तो नहीं आया ?...
मकान के आउट हॉउस में नौकर का परिवार रखा गया था माँ की देखभाल के लिये |
-इंदु बाला सिंह
" मैं ये रोटी कैसे खाऊँगी ? " छ: वर्षीय बालिका मचल पड़ी सूखी रोटी देख कर |
दादी उसे फुसलाई |
" देख मैं खा कर बता रही हूँ | "
वह एक कौर रोटी का दांतों से काट लेती थी फिर गिलास से एक घूंट पानी पी लेती थी |
बालिका मुंह बिदोर कर अपनी दादी का मुंह देखने लगी |
-इंदु बाला सिंह
सातवीं में पढ़ता था सिद्धार्थ | वह अपनी माँ , नाना , नानी और विदेश में रहनेवाले मामा , मामी को ही अपना समझता था | वह सोंचता था कि उसके पिता कमाने के लिये दूर कहीं गये हैं और वे ढेर सारा पैसा कमा कर लायेंगे |
सिद्धार्थ के नाना रिटायर्मेंट के बाद दुसरे शहर में नौकरी करते थे |
वह नाना के घर में अपनी माँ और , नानी के साथ रहता था |
सिद्धार्थ की माँ श्क्षिका थी | वह सिद्धार्थ को अपने साथ ही स्कूल ले जाती थी | माँ के स्कूल में पढ़ने के कारण उसकी स्कूल फीस माफ़ थी |
नानी हमेशा उसे सिखाती थी की उसे बड़े होकर अपनी माँ और नानी की देखभाल करनी है |
पर सिद्धार्थ का बालमन नहीं मानता था नाना के देखभाल करने के लिए |
" भला क्यों ? नाना तो कमाते हैं ..उनकी क्यों देखभाल करूं मैं | .......मेरे पापा कब आयेंगे ? " सिद्धार्थ आये दिन अपनी माँ से प्रश्न करता रहता था |
और नाना की मौत के बाद उनकी वसीयत खुली तो उसमें सिद्धार्थ के नाम की एक पाई भी नहीं थी |
-इंदु बाला सिंह
" मैं भी एक कमरे में रहती हूँ | " उसकी सहकर्मी लड़की माया ने कहा |
एक वर्ष पहले उसकी माँ ने फांसी लगा ली थी और कुछ महीने पश्चात उसके पिता का देहांत हार्ट अटैक से हो गया था |
" तुम अलग खाना बनाती हो ? " आश्चर्य से वह पूछ बैठी |
" और क्या ! मैं तो अपने कमरे का भाड़ा भी भाभी को देती हूँ | पास में अपने लोग रहने से सुरक्षा रहती है | "
माया का समझदार उत्तर पा कर चुप रह गयी वह |
-इंदु बाला सिंह
" मैडम ! हमारे पास लाइसेंस है .. हेलमेट है फिर भी पुलिस गेट पर हमें पकड़ रही है | हमारी गाड़ी की चाभी ले ली है | "
छात्र प्रिंसिपल के आफिस में घुस गए |
" जाओ शर्मा सर को कम्पलेन करो | " परेशान प्रिंसिपल ने कहा |
हर विद्यालय के सामने पुलिस जा कर छात्र सुधार कर रही थी |
छात्रों के चेहरे पर हवाईयां उड़ रही थी | प्रिंसिपल और टीचर परेशान थे |
बच्चों को टाईट करने से माता पिता बौखला रहे थे |
-इंदु बाला सिंह
छात्रों की भीड़ स्कूल के गेट पर देख कर एक खाकीवर्दी वाली पलिस आ गयी गेट पर |
" ये क्या है ? " स्कूल बैग से झांकते लम्बे ड्राइंग के कागज को निकले देख कर पुलिस पूछी
" प्रोजेक्ट " छात्र ने उत्तर दिया |
फिर पुलिस ने दूसरे छात्र से वही प्रश्न पूछा |
" प्रोजेक्ट " दूसरे छात्र ने भी कहा |
" तुम लोग यहाँ क्या भीड़ लगाये हो ? " अब अन्य छात्रों की और मुखातिब हो पुलिस ने पूछा |
" देखिये न अंकल ! गेट ही नहीं खुला | "
" तुमने गेट क्यों नही खोला ? " दरबान की और मुड़ी पुलिस |
" सर ! गेट खोलने का समय नहीं हुआ है |....प्रिंसिपल ने जल्दी गेट खोलने मना किया है | "
" तुम्हारा प्रिंसिपल बड़ा है या मैं ?.....मैं बोलता हूँ गेट खोलो | "
और गेट खुल गया | छात्रों की भीड़ प्रवेश कर गयी स्कूल में |
-इंदु बाला सिंह
स्कूल की गली खचाखच छात्रों से भरी थी | प्रतिदिन ओवर लोडेड आनेवाला ऑटो रिक्शा बच्चों को गली के मुहाने से ही छोड़ कर भाग रहा था |
एक ट्रैफिक पुलिस एक मोटर साईकिल सवार छात्र का पीछा करते गुजरा उसके बगल से और स्कूल गेट के सामने उस छात्र को रोक दिया | पल भर में तीन चार ट्रैफिक पुलिस और आठ दस खाकी वर्दीधारी पुलिस मोटर साईकिल पर दनदनाते हुए आये और मोटर साईकिल सवार छात्रों से मोटर साईकिल और स्कूटी वालों से स्कूटी चाभी समेत ले कर रख लिए | जिनकी मोटर साईकिल छिनी गयी थी उनके मित्र अभी स्कूल आ रहे थे | उन छात्र मित्रों को छात्रों ने यह खबर मोबाइल से पहुंचा दी | वे पेट्रोल पम्प के पास ही गाड़ी छोड़ कर आ गये |
प्लस टू के छात्रों को बिना गीयर वाली गाड़ी चलाने का लाइसेंस मिलता है | हेलमेट पहनना भी जरूरी है |
मोटरसाइकिल वो भी बिना हेलमेट के चलाना तो हिरोगिरी रहती है न |
बच्चे परेशान हो टीचरों से प्रश्न पूछने लगे ...
" टीचर ! हम लोगों को गाड़ी मिल जायेगी न |.. " घर में डांट का भय था उन्हें |
इसी बीच प्रार्थना की घंटी बज गयी |
स्कूल की प्रार्थना खत्म हुयी |
माइक पर प्रिसिपल की आवाज गूंजी ....
" जिन बच्चों की गाड़ी सीज हुयी है ट्रैफिक पुलिस के थाना से अपने माता पिता के साथ जा कर वापस पा सकते हैं | ..... और जिन्होंने गाड़ी पेट्रोल पम्प के पास रखा है वे याद रखें कि पेट्रोल पम्प गाड़ी स्टैंड नहीं है | "