Friday, October 27, 2023

नन्ही जान का जाड़ा

 


05/11/22


#इन्दु_बाला_सिंह


पोती पैदा हुई।


नाना नानी से बच्ची को सोने की चेन , नया 


कपड़ा , मामा के बचपन का वार्निश से चमका 


के नया सरीखा बनाया झूला उपहार में मिला 


। दादा ने  अपने दूसरे बेटे को कह के सोने की 


चेन दिलवाया। दादी ने घर में प्रयोग होनेवाली 


थाली दी। बुआ ने नये कपड़े संग अपनी 


बिटिया के बचपन के पुराने एक सूटकेस भर 


कपड़े दिये।


कट गया जाड़ा नन्ही जान का ।


रीता के पापा

 


11/11/22


#इन्दु_बाला_सिंह


हमारा जमाना कुछ और था। दिन में पत्नी से बात 


करना मुश्किल था। 


अरे ! रीता के पिता तो बाहर दुआरे में रहते थे। 


हंस के श्रीमती राधा जी ने कहा ।


बिजली तो हमारे  गाँव में थी नहीं । मिट्टी की बखरी 


थी । शाम का समय था। न जाने कहाँ से एक 


बिच्छू आया और मुझे काट दिया कुहनी और 


हथेली के बीच। हमारे गाँव में बिच्छु के ज़हर 


उतारने का तरीक़ा था काटे स्थान पर चीरा 


लगा के खून बहा देना । इस प्रकार  बिच्छू का 


ज़हर निकल जाता था।


अब बहू के हाथ को पकड़ के चीरा कौन लगायेगा? 


रीता के पापा को बुलाया गया ।


वे झेंपते हुये आये  ब्लेड से ज़ोर लगा चीरा लगाये और 


भाग गये बाहर ।खून बहने लगा ।


हालाँकि इस समय श्रीमती राधा शहर के 


सुविधापूर्ण घर में थी पर मित्र के नाम पर 


उसके पास केवल  घरेलू सहायिका ही थी ।


 घरेलू सहायिका से  मालकिन अपने गाँव के 


कष्ट बाँट रही थी । घरेलू सहायिका का 


काम एक श्रोता का भी रहना ज़रूरी है ।


बग़ल के रूम में पेईंग गेस्ट के रूप रहते युवा 


सरकारी इंजीनियर के लिये रविवार के दिन  


मकान मलकिन  का कमरा  रेडियो बन जाता था ।



Wednesday, October 25, 2023

बेटी का पिता और गाँव

 


12/11/22 


#इन्दु_बाला_सिंह


गाँव के खेत खलिहान छोड़ के शहर कमाने चले गये थे राम प्रसाद। खेत कम और मकान छोटा पड़ गया था परिवार बढ़ने के कारण । पैसों की आमदनी तो अब शहर से ही हो सकती थी।


शहर में अनपढ़ क्या कमाता। सूद का धंधा आसान था ।

 घर के एक सदस्य को लठैत बना लिया उसने पैसों की वसूली के लिये । उसका काम था दिन भर अखाड़े में अपनी सेहत बनाना और रामप्रसाद का सिक्का चलाना । इस तरह बस काम चल निकला था उनका ।


राम प्रसाद साल में एक बार गाँव जाते थे अपने घर ।खूब आवभगत होती थी उनकी ।


राम प्रसाद बाल बच्चेदार हो गये पर उन्होंने कभी अपने खेत खलिहान और मकान में हिस्सा न माँगा। गाँव के घर के रिश्तेदार खुश रहते थे और जब वे शहर में राम प्रसाद के घर जाते थे तो वहीं छः छः महीने रह जाते थे ।


राम प्रसाद का गाँव मोह न छूटा । वे बहुएं गाँव से लाए और बेटियाँ गाँव में ब्याहे ।


राम प्रसाद जी की बहुएँ तो शहर के बिजली और घर के अंदर शौचालय के कारण खुश थीं तो बेटियाँ उन्हीं चीजों के अभाव के कारण  त्रसित थीं । इसके अलावा गेंहू जाँत में पीसने पर  आंटा मिलता था  । चना जाँती में दरने से दाल मिलती थी ।

रामप्रसाद की सबसे छोटी तेरह वर्षीया बेटी सुलभा ससुराल में अपने  मैके के कपड़ों में चमकती रहती थी और दौड़ दौड़ के घर के सारे काम करती रहती थी । घर में सास से मिलने आयी   हर बूढ़ी के सामने आँचल फैला के गोड़ पड़ती और आशीर्वाद लेती थी । सुलभा पूरे गाँव में शहरी बहू के नाम से प्रसिद्ध थी । सास ससुर को नाज था अपने शहरी पतोहू पर ।


राम प्रसाद बेटी के ब्याह के एक माह बाद आये अपनी बेटी के घर। उस जमाने में बेटी के घर का पकाया ख़ाना बेटी का पिता नहीं खाता था ।


राम प्रसाद दुआर में आग जला के ख़ाना पका के खाये और बेटी से मिल कर चले गये। 


कुछ दिनों के बाद राम प्रसाद के गुजर जाने की खबर आयी ।


पंद्रह वर्षीय पति  देवेंद्र अपनी पढ़ाई पूरी कर चले गये कमाने शहर और सुलभा अपने सास ससुर के पास रही ।


घर में एक जेठ जेठानी तो थे पर घर में पति की उपस्थिति न थी ।


आख़िर बदली जीवन शैली कितने दिन सुलभा का शरीर सह पाता ।


सुलभा पाँच दिन तक बुख़ार में तमतमाती अपने कमरे में पड़ी रही । 


अब सास परेशान ।


एक दिन एक साधू दान माँगने द्वार पर आया। 


सास अपनी छोटी बहु सुलभ की साधु के पास ले गयी और बोली - महाराज इसे थोड़ा झाड़। दीजिये । शायद इसे नज़र लगी है ।  शहर की लड़की है ।अब क्या बोलूँ । बेटे को कौन सा मुँह दीखाऊँगी ।


साधु ने अपने हाथ के मोर पंखों से सुलभा को झाड़ा और चला गया 


विश्वास में शक्ति होती है । ईश्वर पर असीम विश्वास वाली सुलभा का बुख़ार धीरे धीरे  स्वयं ठीक हो गया । 

घर के कामों में शहरी बहू फिर से लग गयी ।


 #memories

पितृसत्ता की तलाश - 1 और उसने कहा था



#इन्दु_बाला_सिंह


शादी में बोले थे कि नौकरी करता है लड़का। 


यहाँ आने पर मालूम हुआ लड़का ड्राइवर है । 


-  एम० ये ० पास महिला ने कहा ।


फिर कुछ रुक कर उसने कहा -


“ बदक़िस्मती थी मेरी कि मुझे बेटी हुई पैदा । 


अब मुझे इसका ख़्याल रखना है । एक दिन 


मुझे मेरे पति ने घर से बाहर निकाल दिया था 


। रात भर बच्ची समेत मैं घर के दरवाज़े के 


बाहर बैठी रह गयी। अब किसी से क्या 


बोलूँ । पुरुष की चलती घर में । पड़ोसी सब 


सुन रहे थे पर वे सुन कर भी अनसुने रहे । “


न जाने क्यों वह आज मेरे सामने खुल गयी थी ।



Tuesday, October 24, 2023

लोक_कथा -1 माँ का दिल

 #लोक_कथा 


माँ का दिल 


08/02/23


प्रेमिका ने प्रेमी से कहा -


‘ अगर तुम अपनी माँ का दिल मुझे ला कर दे 


सकते हो तो मैं मान लूँगी कि तुम मुझे बहुत 

प्यार करते हो।’


प्रेमी दुःखी हुआ सुन कर अपनी प्रेमिका की शर्त ।


पर वह अपनी प्रेमिका को खोना नहीं चाहता था ।


वह अपने घर गया। अपनी माँ को मार कर 


उसका दिल ले के अपनी प्रेमिका के पास चला ।


रास्ते में उसे ठोकर लगी तो वह लड़खड़ा गया ।


तभी प्लेट पर रखे दिल से आवाज़ आयी -


‘ बेटा चोट तो नहीं लगी ।’



पार्क में - 5 आदेश


#इन्दु_बाला_सिंह


भाई बहन साइकिल चला रहे हैं । भाई आगे है बहन पीछे है । हर थोड़ी देर बाद भाई रुक जाता है । पीछे मुड़ कर बहन को देखता है । बहन रुक गयी है । बहन भाई के आदेश का इंतज़ार कर रही है । भाई को  अपनी बहन को अपना आदेश मानते देख तृप्ति मिलती है । थोड़ी देर में भाई बोलता है - चल ।


बहन पीछे पीछे साइकिल चलाने लगती है ।

पार्क में - 5 दबाव



#इन्दु_बाला_सिंह


दादा जी चिल्लाये -


“ अरे ! अपने चप्पल  ले जाओ । “


बहन की उम्र पाँच वर्ष और भाई की तीन वर्ष महसूस होती है ।


भाई मुड़ा ।


चुप से देखता रहा ।


दादा जी ने पोते की चप्पल उठा ली और पोती अपनी चप्पल ले कर आयी ।