Saturday, July 25, 2020

ज़ूम एक परिचित नाम है

#लघु_लेख

-इन्दु बाला सिंह 

07:12 PM

25/07/20

कोरोना ने अनगिनत लोगों को कम्प्यूटर फ़्रेंडली बना दिया है । ज़ूम  से असंख्य लोग परिचित हो गये हैं ।
स्कूलों में शिक्षक ज़ूम से पढ़ाते हैं । किन्ही किन्ही स्कूलों को गूगल मीट भी भाता है ।

हम आजतक खबरें फ़ेसबुक पर देखते थे । एक दिन कवि सम्मेलन ज़ूम के माध्यम से मैंने फेसबुक ओर देखा । बड़ा अद्भुत लगा विभिन्न देशों के कवियों को अपने आइ पैड पर बिस्तर में लेट कर देखना व सुनना ।

अब तो वेबिनार में दूर दूर के डाक्टरों को भी फेसबुक पर ज़ूम के सहारे   सहज ही देखा और सुना  जा सकता है।

दुनिया बड़ी छोटी लगने लगी है । कोरोना ने हमें दुखी किया है , डराया है पर हमें जोड़ा भी है । 

-इन्दु बाला सिंह 

07:12 PM

25/07/20

कोरोना ने अनगिनत लोगों को कम्प्यूटर फ़्रेंडली बना दिया है । ज़ूम  से असंख्य लोग परिचित हो गये हैं ।
स्कूलों में शिक्षक ज़ूम से पढ़ाते हैं । किन्ही किन्ही स्कूलों को गूगल मीट भी भाता है ।

हम आजतक खबरें फ़ेसबुक पर देखते थे । एक दिन कवि सम्मेलन ज़ूम के माध्यम से मैंने फेसबुक ओर देखा । बड़ा अद्भुत लगा विभिन्न देशों के कवियों को अपने आइ पैड पर बिस्तर में लेट कर देखना व सुनना ।

अब तो वेबिनार में दूर दूर के डाक्टरों को भी फेसबुक पर ज़ूम के सहारे   सहज ही देखा और सुना  जा सकता है।

दुनिया बड़ी छोटी लगने लगी है । कोरोना ने हमें दुखी किया है , डराया है पर हमें जोड़ा भी है ।

Tuesday, July 21, 2020

ऑनलाइन कक्षा और हाये रे ये क्षात्र

#कोरोना

05:20 PM

21/07/20

-इन्दु बाला सिंह 

कोरोना का प्रकोप था । स्कूलों में जूम के सहारे ऑनलाइन कक्षायें चल रही थी।

हर कक्षा के बच्चों को इन्विटेशन मेसेज में भेजा जाता था । कक्षा शुरू होते ही शिक्षिका बच्चों को उनके  नाम पहचान कर अपनी ऑनलाइन कक्षा के अंदर बुलाती थी ।

शैतानी और क्षात्र का अटूट सम्बन्ध है । हर कक्षा में एक दो क्षात्र ज़रूर शैतानी करते हैं ।

 नेट के बचत के लिये क्षात्रों को अपना चेहरा छुपा क़र रखने की अनुमति थी ।

मोबाइल से एक नाम दो क्षात्र रख कर ऑनलाइन कक्षा में प्रवेश करना चाहते । फलस्वरूप जो क्षात्र आगे आता वह प्रवेश कर  जाता कक्षा में और असली नामवाला बंदा बाहर ही रह जाता । बच्चों  का दुस्साहस देखिये एक एक बच्चा तो किसी टीचर का नाम रख के प्रवेश कर लेता कक्षा में । हार कर उस नामधारी टीचर का नाम पुकार कर विषय शिक्षिका को उसके मौखिक उत्तर से जानना  पड़ता कि  वह शिक्षक के नामवाला क्षात्र है या शिक्षक । 

कभी कोई क्षात्र ट्रांज़िस्टर का गाना बजा देता तो कभी कोई क्षात्र कक्षा में अनुपस्थित क्षात्र की शिकायत करने लगता । 

चालीस मिनट के क्लास में से पाँच मिनट टीचरको क्षात्रों को डाँट के या प्यार से कक्षा के मूल्यवान समय बर्बाद न करने को समझाने में बीत जाता  था । पर क्षात्र आये दिन नित नयी शैतानी करते रहते थे ।

ऑनलाइन कक्षा टीचर के लिये जितनी नयी थी क्षात्रों के लिये भी नयी थी । 

क्षात्र चतुर होते हैं वे शैतानी के नये नये तरीके  ढूँढ ही लेते हैं । उन्हें ऑनलाइन कक्षा में मज़ा आता था । और तो और ऑनलाइन टेस्ट में तो उन्हें  और ही मज़ा आता था ।आराम से नकल कर के वे टेस्ट में पूछे गये प्रश्नों का उत्तर  भी लिख देते थे ।

Wednesday, July 15, 2020

लड़की आपकी भाग्यविधाता है


- इंदु बाला सिंह
लड़की सरस्वती है , लक्ष्मी है , काली और दुर्गा है । वह पूजनीय है । बस वह इंसान नहीं है । वह स्वर्ग से उतरती है आपको सुकून पहुंचाने को पर अगर वह आपसे रुष्ट होती है तो आपका नुकसान कर जहां से आयी थी वहीं चली जाती है ।
बेटी अगर आपके भाग्य में है तो उसे कोई नहीं मार सकता । इसलिये बेटियों से सम्बंधित सारे कानून अपने पॉकेट में ही रखें ।

लिपि का धागा


-इंदु बाला सिंह
क्या ही अच्छा होता अगर भारत की सभी भाषायें देवनागरी लिपि में लिखी जातीं । भाषायें तो समझ आती हैं पर उन्हें पढ़ने के लिये उसकी लिपि को जानना जरूरी होता है । आखिर कितनी लिपियों को सीख जाये । उदाहरण के लिये बंगाली साहित्य पढ़ने के लिये बंगाली लिपि पंजाबी साहित्य के लिये पंजाबी साहित्य पढ़ने के लिये गुरुमुखी , ओड़िया साहित्य के लिये ओड़िया लिपि इत्यादि ।
देवनागरी लिपि में लिखा विभिन्न क्षेत्रीय साहित्य पूरे भारत को एक विचारधारा में बांध सकता है ।
अब आप कहेंगी भला उत्तरभारतीय दक्षिण भारतीय बोली नहीं समझ पाता तो देवनागरी लिपि में लिखा साहित्य क्या खाक समझेगा । पर दक्षिण भारत में रहनेवाले उत्तरभारतीय बोलचाल की भाषा तो समझ ही लेते हैं ।
इसवक्त हिंदी या अंग्रेजी छोड़ कर पूरे भारत
को बांध पानेवाली कोई भाषा मुझे सुझाई नहीं देती । मतलब या तो विभिन्न भाषाओं को हम देवनागरी लिपि में लिखें या लैटिन लिपि में ।
अब अंग्रेजी के जानकार आखिर कितने है ?
कुछ मित्रों को लगेगा कि इस तरह तो उन भाषाओं की लिपि का अस्तित्व मिट जायेगा ।
पर मुझे ऐसा नहीं लगता । मुझे नहीं लगता कोई बंगाली अपना साहित्य देवनागरी लिपि में पढ़ कर सन्तुष्ट होगा पर दूसरे क्षेत्र के निवासी देवनागरी लिपि का बंगाली साहित्य पढ़ लेंगे ।

समय का खेल


- इन्दु बाला सिंह
ये मेरा छोटा बेटा मेरे साथ गाँव में ही रहेगा । कोर्ट में लगा दूँगा इसे । सबकी चिट्ठी पत्री लिखेगा । बीमार रहता है न यह । .... रमेश प्रसाद का विचार था ।
अठारह की उम्र का होते होते पिता ने अपने छोटे बेटे विष्णु प्रसाद का ब्याह कर दिया ।
विष्णु प्रसाद जी ने पिता से लड़ के सी ० टी ० ट्रेनिंग कर ली ।
पर ईश्वर के मन में कुछ और था ।
फिर तो वे रुके नहीं ।
वे शहर में एक प्राइवेट स्कूल में नौकरी करने लगे ।
और वे अपनी पढ़ायी भी जारी रखे ।
उन्होंने प्राईवेट पढ़ायी करते हगे एम ० ए ० बी० एड ० पास करने के साथ साथ पाँच बेटे और बेटियों के पिता भेर बने ।
उन्हें अपने ब्च्चों को उनकीं मनचाही शिक्षा दिलाया और उनका उनका ब्याह भी करवा दिया ।
विष्णुप्रसाद जी एजुकेशन अफ़िसर पद से रिटायर हुए ।

बेटी का पिता


-इन्दु बाला सिंह
' लड़की का ब्याह करना है कुछ ही महीनों में । प्रोमोशन दे दीजिये न अगले क्लॉस में । बड़ी बदनामी होगे
लड़केवालों को जब पता चलेगा की लड़की आठवीं कक्षा में फ़ेल हो गयी है । ' बेटी के पिता गिड़गिड़ाये प्रिन्सिपल
के सामने ।
' साल भर तो बुलाने पर आते नहीं हैं आप । .... और अभी आपकी बेटी फ़ेल हो गयी है कक्षा में तो आप आये हैं । चलिये
आपकी बात मान लेते हैं । आपकी बेटी को कंडीशनली प्रमोटेड कर देते हैं नवीं कक्षा में । नवीं कक्षा की फ़स्ट
क्वॉर्टर्ली परीक्षा में अगर फ़ेल हो गयी आपकी बेटी तो उसे वापस आठवीं कक्षा में भेज दिया जायेगा । '
प्रिन्सिपल ने समाधान निकाला ।
और एक महीने बाद उस पिता ने बेटी की टी० सी ० के लिये स्कूल में अप्लाई कर दिया ।
फिर सुनने में आया ... लड़की ने बग़ल के सरकारी स्कूल में दाख़िला ले लिया है ।

ऐसी जीवन संध्या ?


- इन्दु बाला सिंह
पैसेवाले बेटों के सामने हाथ न फैलाया कभी महेश मिश्रा ने । वे अपनी जीवन संध्या अपनी युवावस्था की कमायी
में मितव्ययता से काट रहे थे । उन्होंने अपने बच्चों से कभी कुछ न माँगा । पिता से दूर अलग अलग शहरों में बसे
बच्चों ने भी कभी स्वत : अपने पिता को हर माह कुछ रुपये भेजना ज़रूरी न समझा ।
स्वाभिमानी महेश जीं एक बार ऐसा बीमार पड़े कि वे फिर बिस्तर से न उठ सके ।
बिस्तर पर ही वे अपने जीवन के अंतिम दिन काटे । चौबीस घण्टों सेवा के लिए एक पुरुष नर्स लगवा दिया बेटों ने ।
महेश जी अपने अंतिम दिनों में अपने बेटों से डरने लगे थे ।
उन्हें उनके पलंग से हटा कर चौकी दे दी गयी थी ।
यूँ लग रहा था मानो अब तो वे जानेवाले हैं पलंग क्यों ख़राब की जाय । हालाँकि पलंग महेश जीं की कमाई की ही थी ।
मित्र गण कहने लगे .... जाने या अनजाने में महेश जी ने ज़रूर कोई पाप किया था जिसका फल वे भोग रहे थे ।
मुझे स्वाभिमानी महेश जी की वह जीवन संध्या आज भी विकल कर जाती है ।