Wednesday, July 15, 2020

रिश्वत बिन घर दुःखी


- इन्दु बाला सिंह
वे अधिकार पूर्वक रिश्वत लेते थे । आख़िर बेटी के पिता थे । बेटी का ब्याह जो उन्हें करना था । और वे रिश्वत देनेवाले भी जिनके घर में बिनब्याही बेटियाँ थीं वे उनका दर्द समझते थे उन्हें रिश्वत देने में आनाकानी नहीं करते थे ।
सबको मालूम था बिना पैसों के बेटी आजीवन कुँवारी बाप घर में बैठी रह जाती है और भाई ,
भाभी की बोझ बन जाती है ।
हाँ ग़रीब घर की बुरी लड़कियाँ घर से भाग के ख़ुद शादी कर लेती हैं और अहंकारी बाप उनके लिये अपने घर का दरवाज़ा बंद कर देता है ।
तो मैं कह रही थी .....तनख़्वाह से तो केवल घर का ख़र्च चल पाता है ।
रिश्वत तो दूधारू गाय है । इसकी लात भी खाने में बुरी नहीं लगती किसीको ।
जिसे रिश्वत लेने की कला नहीं मालूम वही रिश्वत लेना बुरी बात कह के संत बने रहते हैं ।

पेड़ के नीचे निपट लो भई !


- इंदु बाला सिंह
शुलभ शौचालय बना है राहगीरों के लिये | तो चली गयी मैं अंदर |
अरे भई !
मूल्य तो लिखना था बड़े बड़े अक्षरों में एक बार यूज़ करने का | पर कहीं नहीं दिखा मुझे पहली निगाह में | लिखा था होगा कहीं छोटे छोटे अक्षरों में ,मुझे नहीं दिखा |
एक बार पहले भी गई थी दस रूपये ले के , तो बोला था इंचार्ज खुचरा नहीं है |
तो भई इस बार खुचरा ले के गयी थी |
मैंने पूछा , ' यूज़ करने के कितने लगेंगे | '
पूछना पड़ा भई |
मैंने सोंचा कि काश बोर्ड होता लिखा , ' एक बार का चार्ज ' |
' पांच रूपये ' खड़ूस सा मुंह बना के उसने कहा | बगल में खड़ा युवक खिसक लिया |
मैंने सोंचा , पहले यूज़ फिर पैसे |
और मैंने यूज़ कर के पैसे दे दिये |
अंदर गंध था | क्या ये लोग फिनायल नहीं डाल सकते ?
बाहर शुलभ शौचालय के कैम्पस में फल फूल का चारावाला बैठा था | चारा बेच रहा था | अच्छा है कमाने के गुर जानते हैं लोग | पर सफाई के गुर से कोई मतलब नहीं |
ऐसा क्यों ? गंदगी से परहेज क्यों नहीं ?
पब्लिक शौचालय कैसे कैसे लोग यूज़ करते होंगे |
सफाई के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं ?
सड़क पर केले का छिलका या बिस्कुट के रैपर फेंकना जन्मसिद्ध अधिकार है क्या ?
और मैंने निर्णय लिया ' शुलभ शौचालय 'कभी नहीं यूज़ करना है भले पेड़ के नीचे किसी आड़ में निपट लिया जाय | अब रोक तो नहीं सकते न भई |

पहले कमायी फिर ब्याह


- इन्दु बाला सिंह
' तेरी दो दो बेटियाँ हैं और तेरे देवर के पास दो बेटे । अपनी एक बेटी उसे देकर उससे एक बेटा ले ले । ' सासु माँ ने कहा था ।
' मेरी बेटी बेटे से कम नहीं । ' उसने सोंचा था ।
और ज़िंदगी चल निकली ।
नवविवाहता को यह न मालूम था कि उसका पति निकम्मा है । पर सासु माँ को अपने बेटे के गुण का पता था ।
घर के मुखिया पति पर क़र्ज़ चढ़ता चला गया ।
ज़िंदगी को आदर्श के साथ साथ आमदनी की भी ज़रूरत होती है ।
घर की बहू कमाने के लिये घर के बाहर निकल पड़ी ।
चिराग़ ले के ढूँढा दामाद ससुर का सिरदर्द बन गया ।
दिवालिया दामाद ने क़र्ज़मुक्त होने के लिये अपना मकान भी बेच दिया ।
मुसीबत में पति के साथ साथ सब अपने साथ छोड़ दिये ।
ख़ाली पिता अपने ब्याहता बेटी की खोज ख़बर रखते रहे । उन्हें अपने बेटों का भी तो ख़याल रखना था ।
कोई भला क्यों बोझ उठाये एक औरत और उसके दो बेटियों का ।
और वह सदा सोंचती रही , ' काश उसके पिता ने उसे , बेटों की तरह , पहले नौकरी करने लायक बनाया होता । उसके बाद उसका ब्याह करवाया होता । '

मित्रता ही मनुष्यता है

-इंदु बाला सिंह
कभी कभी हम वही बोलते हैं जो हम सुनना चाहते हैं ।
बेहतर है हम सामनेवाले को सुनें
हमारे सम्बन्ध प्रगाढ़ बनेंगे ।
रिश्तों की तरह मित्रता भी एक समझौता है ।
सहिष्णुता की नींव तले यह जड़ें जमाती है ।
मनुष्यता मित्रता की जननी है ।
बिना चाह के मित्रता टिकाऊ होती है ।

फौलादी इंसान


- इंदुबाला सिंह
'रूखा सूखा खाय के ठंडा पानी पी । '
बस इसी मूल मंत्र के सहारे कटी जिंदगी । ज्यादा की चाह नहीं ।
' Plain living high thinking'
इस मूलमंत्र ने उसे कभी जिंदगी ने नीचा नहीं गिराया ।
' मन चंगा तो कठवत में गंगा '
और इस मूल मंत्र ने धार्मिक आडम्बर से उसे सदा दूर रखा ।
और वह फौलादी अकेली इंसान सदा सबकी ईर्ष्या की पात्र रही ।

अफसोस शब्द भुला दें


- इंदु बाला सिंह
अफसोस करना भी एक आदत है । मैं कुछ व्यक्तियों के इंटरव्यू पढ़ी । अपनी जीवन सन्ध्या में उन्हें किसी न किसी बात का अफसोस था ।
मेरा यह मानना है कि अगर हम ईमानदारी पूर्वक अपना जीवन जीते हैं तो हमें किसी भी बात का अफसोस नहीं होता । और मूल बात यह है कि हमें अपने निर्णय पर कभी भी अफसोस नहीं करना चाहिये । ' हमनें जो सही समझा वह किया । ' - ऐसा विचार हमेशा हमारे मन को मजबूत बनाता है ।
खुश रहना एक आदत है । यह आदत हमें खुद में डाल लेनी चाहिये । हमें उन मित्रों से मात्र हैलो हाय की दोस्ती रखनी चाहिए जिनसे बात करने पर हमारे मन में नकारात्मक विचार पनपें ।
अपने परिवार के प्रति जितना हो सके हम अपना कर्तव्य निबाहें और अपने मन में कभी यह भाव न रखें कि वह हमारा ख्याल रखेगा । मन में जब हम ' नेकी कर दरिया में डाल ' वाला भाव रखते हैं तो हमारा जीवन खुशहाल रहता है ।

समय साधें


- इंदु बाला सिंह
दृढ़ इच्छाशक्ति ही अपनी मित्र है
बाकी सब समय के साथी हैं ।जिसने अपनी इच्छाशक्ति साध ली उसने समय को काबू में कर लिया ।
अपना मनचाहा जीवन जी लिया।