Sunday, June 16, 2019

हरि इच्छा


- इन्दु बाला सिंह


ये मेरा छोटा बेटा मेरे साथ गाँव में ही रहेगा । कोर्ट में लगा दूँगा इसे । सबकी चिट्ठी पत्री लिखेगा । बीमार रहता है न यह । .... रमेश प्रसाद का विचार था ।


अठारह की उम्र का होते होते पिता ने अपने छोटे बेटे विष्णु प्रसाद का ब्याह कर दिया ।

विष्णु प्रसाद जी ने पिता से लड़ के सी ० टी ० ट्रेनिंग कर ली ।

पर ईश्वर के मन में कुछ और था ।

फिर तो वे रुके नहीं ।

वे शहर में एक प्राइवेट स्कूल में नौकरी करने लगे ।

और वे अपनी पढ़ायी भी जारी रखे ।

उन्होंने प्राईवेट पढ़ायी करते हगे एम ० ए ० बी० एड ० पास करने के साथ साथ पाँच बेटे और बेटियों के पिता भेर बने ।

उन्हें अपने ब्च्चों को उनकीं मनचाही शिक्षा दिलाया और उनका उनका ब्याह भी करवा दिया ।

विष्णुप्रसाद जी एजुकेशन अफ़िसर पद से रिटायर हुए ।

Tuesday, July 31, 2018

बेटी का पैतृक धन



-इंदु बाला सिंह

"हम लोगों ने दोनों बूआ को एक एक मकान और एक एक फैक्ट्री दी है । "

चुभ गया एक कांटा । इस छः क्लास की बच्ची के दिमाग में आखिर किसी ने तो भरी होगी यह बात । रमीशा ने सोंचा ।

जब दोनों बुआओं का ब्याह हुआ था तब इस छः क्लास की बच्ची की मां तो उसके बूआ के घर की बहू भी न बनी थी ।
दोनों बेटियों को उनके ब्याह के समय ही मिस्टर शर्मा ने मकान व फैक्टरी उपहार के रूप में दी थी । वे सोंचते थे , क्या पता कल वे रहें न रहें भाई अपनी बहन को न पहचाने ।हालांकि बेटे के नाम छः तल्ला मकान और एक फैक्ट्री लिख दी थी।

Monday, July 30, 2018

अपना मकान


-इंदु बाला सिंह


पति गुजर गये । मकान पत्नी के नाम लिख गये । पति मरने से पहले बेटे बेटी का ब्याह कर अपनी जिम्मेवारी से मुक्त हो अपनी जीवन -सन्ध्या में सदा निश्चिंत रहे ।
पत्नी विमला देवी के लिये अपनी जीवन सन्ध्या अकेले ही गुजारनी लिखी थी शायद विधाता ने ।
विमला देवी के पास अपना मेडीकल कार्ड था ।
जब चाहे वह बीमारी में अस्पताल में भर्ती हो सकती थी । दवायें मुफ्त थी । इलाज मुफ्त था ।
पर मुफ्त न थे सेवक व सेविका ।
मेहनताना ले कर भी अपनी मर्जी से काम करते थे वे ।
पूरा घर बदबूदार था विमला देवी का ।
सेविकाएं काम कर के डट के खा पी के चलीं जातीं थीं अपने घर ।
पति के गुजरते ही हित -मित्र भी ग़ायब हो गये थे ।
बेटों ने अपने पास अपनी मां को न रखा । आखिर कौन सेवा करता उस बूढ़े इंसान की ।
कुत्ता रखो घर में तो वो चोर को काट डालता है पर बूढ़े इंसान की रखवाली और सेवा से बड़ा खर्चीला कोई काम नहीं ।
विमला देवी खुश थीं । वे अपने घर में थीं । यहां वे किसी पर बोझ नहीं थीं ।
मकान जर्जर था विमला देवी की तरह । दीवारें सहारा थीं , मित्र थीं उनकीं ।
बेटे खोज खबर रखते थे अपनी माँ का अपने मित्रों के माध्यम से
एक दिन उन्हें खुशखबरी मिली ।
माँ अस्पताल के   आई o सी o यू o में  भर्ती है ।
बच्चे जुट गये ।
सात दिन के इंतजार के बाद मां गुजर गयी ।
शान से तेरही हुई मां की ।
पिता व पुत्र दोनों के मित्र मृत्यु -भोज में जुटे ।
मां को साथ न रखनेवालों ने मकान बेच कर अपने हिस्से का पैसा अपनी पत्नियों के नाम कर दिया ।

Wednesday, July 25, 2018

चांदी का घुँघरूवाला चाभी का गुच्छा

-इंदु बाला सिंह

ब्याह के चार वर्ष बाद उसे पति से  उपहार में मिला था चांदी का घुँघरूवाला चाभी का गुच्छा ।

कमर में चाभी का गुच्छा खोंसे वह इस कमरे से उस कमरे घूमती थी तब उसके पैरों कीपायल के संग उसके  कमर से लटकता चाभी का गुच्छा भी रुनझुन बज उठता था ।

" भाभी ! आप छुप के हमारी आप पहरेदारी कर ही नहीं सकतीं । आपके हमारे पास पहुंचने से पहले आपके पायल और चाभी के गुच्छे की आवाज हम तक पहुंच जाती है । " स्कूल में पढ़नेवाला देवर कह उठता था।

कमर का चाँदी का चाभी गुच्छा उसके मन में एक तृप्ति का भाव भर देता था । कमर से लटकता चाभी का गुच्छा उसके मन में   घर की मालकिन के भाव से ओतप्रोत कर देता था ।

एक दिन ननदोई जी आये घर में । उसकी कमर से लटकता चांदी का घुँघरूवाला चाभी का गुच्छा उनके मन को भा गया ।


" साले साहब ! आपकी पत्नी  का चाभी -गुच्छा  बड़ा सुंदर है । इसे तुम मूझे दे दो । तुम्हारी बहन को दूंगा । "

" मैं तुम्हें दूसरा चांदी का चाभी गुच्छा दुकान से ला दूंगा । " और पति महोदय अपनी पत्नी के कमर से चांदी का चाभी का गुच्छा पल भर में निकलवा कर अपने जीजा को थमा दिये ।

फिर न मिला उसे चांदी का घुँघरूवाला चाभी - गुच्छा उपहार में ।

" उपहार क्या कभी मांगा जाता है !"


Wednesday, January 10, 2018

ईश्वर हमें हमारा पारिश्रमिक देता है ( लघु लेख )



- इंदुबाला सिंह
हम श्रम करते हैं । अथक परिश्रम के बाद भी जब हमें वांछित फल नहीं मिलता है तब हम बरबस कह उठते हैं
' ईश्वर जरूर हमारी समस्याओं का समाधान करेगा ।'
और हम निश्चिंत हो जाते हैं । किसीपर अपनी समस्याओं के समाधान का भार छोड़ना हमारे मन का नकारात्मक भाव समाप्त कर देता है ।
ऐसे में आज सुबह सुनी एक बंगालिन की लोकोक्ति 'भगवान काना है । ' मुझे सोंचने को प्रेरित कर दी ।
उस सत्तर वर्षीय बंगालन के पास उसके अपने जीवन का अनुभव था । वह गलत तो हो ही नहीं सकती , ऐसा मुझे लगा । 'भगवान भी सबल की सहायता करता है ।' पल भर में मैं  स्वगत कह उठी ।

दादाजी जब अपने पिता से डर कर भागे


- इंदुबाला सिंह
मैं छोटा था तब अपने पिताजी के साथ ही उनके स्कूल के हॉस्टल में रहता था । मुझे दूध पसन्द नहीं था ।
एक बार मैंने सबेरे का दूध नहीं पीया । पिता मुझे पीटने के लिये दौड़ाये । मैं भागा और ' बचाईये ' कहते हुये गणित सर के पीछे छुप गया ।
मेरे पिता स्कूल के हेडमास्टर थे ।
मेरे गणित के मास्टर मेरे पिता से डरे नहीं ।
वे बोले - ' मैं राजपूत हूं ।अपने शरण में आये बच्चे को नहीं छोडूंगा । आप उसे नहीं मार सकते । '

शिक्षक सदा छात्र है ।


- इंदु बाला सिंह
सरकारी नौकरी लग गई थी । बी एड न करने पर नौकरी छूट सकती थी । दो बेटियों और गर्भवती पत्नी को गांव में छोड़ एक साल की बी एड पढ़ाई आसान न थी । महेंद्र जी हिंदीभाषी प्रदेश के थे और उड़ीसा में उड़िया माध्यम से पढ़ना आसान न था ।
हॉस्टल में उड़िया पसन्द का खाना मिलता था । शाम भर रूममेट गप्पें हांकते थे और रात को पढ़ते थे ।
महेंद्र जी ने अपना समाधान निकाला । जब शाम को रूममेट बातें करते रहते थे तब वे सो जाते थे और भोर भोर जब सब सोये रहते थे तब उनकी पढ़ाई शुरू होती थी ।
आखिर खत्म हुआ बी एड का कोर्स ।
बी एड के बाद भी महेंद्र जी का पढ़ने का शौक बना रहा । अब वे प्राइवेट एम० ए० पढ़ने लगे ।
अब वे अपने बच्चों व पत्नी को अपने साथ ही रखे थे ।
सफल शिक्षक आजीवन छात्र रहता है ।