Monday, November 16, 2015

गेंद और बच्चा


17 November 2015
07:42


-इंदु बाला सिंह


बच्चा रबर बाल खेल रहा है पोर्टिको में |


1

ठप्प ..ठप्प ....ठप्प

अरे ! घर में मत खेलो गेंद ...... बाहर खेलो | - नाना

बाहर तो सड़क पर गाडियां चलती हैं | - पितृहीन बच्चे ने सोंचा

और एक दिन गेंद जा लगी पोर्टिको में खुलने वाली कांच पे | टूट गया कांच टुकड़े टुकड़े में |

बच्चे के मां की सांस उपर की उपर नीचे की नीचे |

बच्चे की सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली बहन ने जमीन पर गिरे एक एक कांच चुना ......फेविकोल से जोड़ कर खिड़की के पल्ले में वापस चिपकाया |

बच्चे की मां की जान में जान आयी |

2

ठप्प .....ठप्प ....ठप्प

बच्चा गेंद खेल रहा था पोर्टिको में |
दोपहर के तीन बजे थे |
गेंद खेलता है ....... सोने नहीं देता है | - बगल घर की खिड़की खुली ........ चीखा पड़ोसी  |

डर गया बच्चा |

उसने गेंद खेलना रोक दिया |

डर गयी बच्चे की मां |


बच्चे की बहन कुढ़ गयी |

Saturday, November 14, 2015

छोटी बच्ची 1


16 July 2015
15:43
-इंदु बाला सिंह


चार साल की छोटी बच्ची अपनी गोद में छ: महीने की बहन लिये खड़ी थी सड़क पर | पास में शादी हो रही थी |
.........................................

आधी रात को नींद खुल गयी बच्ची की |

माँ उसकी बहन को गोद में लिये रो रही थी |

बगल कमरे से बड़ी माँ आयी और उस बच्ची को ले कर अपने कमरे में चली गयी | डरी हुयी बच्ची दुसरे  कमरे में सो गयी |

........................................................

उस बच्ची की बहन मर चुकी थी |

बरसों बाद उस बच्ची को पता चला कि उस की बहन को दिफ्थेरिया हुआ था |

उस बच्ची के पिता दुसरे शहर में नौकरी करते थे |


पांच साल की बच्ची पिता के साथ पैदल स्कूल जा रही थी | वह खुश थी | पिता के कदम से कदम न मिला पा रही थी वह बच्ची | बार बार पीछे छूटी जा रही थी वह |



छ: साल की बच्ची माँ के पास कमरे में ज्यों ही घुसने लगी एक खून से सने हाथवाली औरत ने उसे रोक दिया | हाथ का खून देख डर गयी वह बच्ची |

उस बच्ची की माँ ने एक बेटी पैदा की थी


' नहीं मैं नहीं खाऊंगी भात दाल | मुझे खिचड़ी खानी है | ' बच्ची को केवल खिचड़ी भाती थी |

भाभी लकड़ी के चूल्हे के सामने लकड़ी के जलते कोयले को बाहर निकाल उसी पर एक छोटी बटुली में थोड़ा पका दाल और चावल डाल कर रख देती थी | बस छोटी बच्ची को खिचड़ी मिल जाती थी रोज खाने में |


' मेरे पास क्यों घुसती है ... जा अपने भतार के पास | ' 

भाभी चिपकी ननद को हर समय छेड़ती थी |
|

छोटी बच्ची सोंचती थी |

' कितनी गलत बात बोलती है भाभी | मेरा चचेरा भाई क्या मेरा भतार है ? '

उस छ: वर्षीय बच्ची को भतार शब्द का मतलब समझ आ चूका था |

पूजा का प्रसाद हाथ में ले कर लौट रही छोटी बच्ची और पीछे पीछे प्रसाद के लालच में चलता कुत्ता कितना भयभीत पल था |

उस प्रसाद को घर अपनी माँ तक पहुंचाना था उस बच्ची को |

वह भय आज भी महसूस कर सकती हूँ मैं |


और आज सोंचती हूं क्यों नहीं फेंक दी वह छोटी बच्ची अपने हाथ का प्रसाद सडक पर | कम से कम कुत्ते के भय से तो मुक्त हो जाती वह |

Thursday, November 12, 2015

सासु माँ गुम गयी


13 November 2015
11:37

-इंदु बाला सिंह


--भाभी ! भैय्या कहां गये हैं ?
--अपनी माँ को ले के अस्पताल |

और मैंने सोंचा शायद वह ' अपनी माँ ' भाभी की कुछ नहीं लगती |

आजकल सासु माँ का सम्बोधन विलुप्त है | 

Wednesday, October 21, 2015

सबसे शक्तिशाली अस्त्र ( लोक कथा )


21 October 2015
22:31





एक दिन राजा रूप राय अपने मत्री  के साथ अपने बाग में सबेरे सबेरे भ्रमण कर रहे थे | एकाएक उनके मन में एक प्रश्न कौंधा -

' संसार में सबसे शक्तिशाली अस्त्र कौन सा है ? '

राजा ने अपने मंत्री से अपने मन में उठे प्रश्न का उत्तर जानना चाहा |

प्रश्न सुन कर मंत्री सोंचने लगा -

' तलवार , बरछा , भाला सभी अस्त्र अपने अपने स्थान पर शक्तिशाली हैं | कोई अस्त्र तो किसी से कम नहीं | '

मंत्री को राजा के प्रश्न का कोई उत्तर न सुझा |

हार कर मंत्री ने कहा -

' राजन ! मुझे आपके प्रश्न का उत्तर पता करने के लिये थोड़ा समय दीजिये | '

राजा ने कहा -

' ठीक है | मैं तुम्हें सोंचने के लिये पन्द्रह दिन का समय देता हूं | '

अब मंत्री परेशान था | एक एक दिन बीत रहे थे पर उत्तर न मिल रहा था मंत्री को राजा के प्रश्न का |

एक दिन सुबह सुबह मंत्री नदी में नहा कर अपने लोटे से सूर्य देवता को जल चढ़ाया और लौट रहा था तभी राह में हल्ला हुआ -

' भागो ! भागो ! '

मंत्री ने पीछे मुड़ कर देखा कि सब इधर उधर भाग रहे हैं और एक सांड उनकी ओर दौड़ता हुआ चला आ रहा है |

सांड मत्री के नजदीक पहुंच चूका था |

मंत्री ने समझ लिया कि अगर वह भागेगा तो भी सांड से बच न सकेगा इसलिये वह अपने ही स्थान पर खड़ा रहा | ज्यों ही सांड उसके पास पहुंचा उसने पूरी ताकत से अपने हाथ का लोटा सांड के माथे पर दे मारा |

सांड बौखला कर पीछे हटा और मंत्री उस स्थान से सरपट भागा |

मंत्री को राजा के प्रश्न का उत्तर मिल गया था |

दुसरे दिन मंत्री राजा के दरबार में पहुंचा और राजा से कहा -

' राजन ! सबसे शक्तिशाली अस्त्र ' साहस '  है | '

मत्री ने राजा को अपनी सुबहवाली घटना सुनाई और कहा कि ' साहस ' के कारण ही वह सांड से भिड़ सका था |


राजा रूप राय अपने मंत्री के उत्तर से खुश हुये  |

Friday, October 16, 2015

बकरे की माँ ( लोक कथा )


16 October 2015
13:00





बिर्जन ने बकरी पाली थी |

बकरी और मेमना खूब खेलते थे |

धीरे धीरे कुछ महीनों में मेमना एक हृष्ट पुष्ट बकरा बन गया |

अब बकरी को चिंता होने लगी |

बकरी ने सोंचा -

जरूर एक दिन मालिक मेरे मेमने को इतना हृष्ट देख किसी दिन काट कर खा जायेगा |

एक रात बकरी ने अपने मेमने को समझाया -

' देख बेटा ! तू बड़ा हो गया है | किसी दिन भी मालिक तुझे काट कर पकायेगा अपनी रसोईं में और फिर खा लेगा | देख बेटा ! तू जंगल में भाग जा | वहां तुझे खाने के लिये पौधों के हरे पत्ते मिलेंगे और पीने के लिये नदी का ठंडा जल | वहां तू खूब घूमना और खुश रहना | '

और रात में ही बकरी ने अपने मेमने की रस्सी दांत से चबा चबा कर तोड़ डाली |

दुखी मन से बकरे की माँ ने अपने प्राणप्यारी सन्तान को आशीर्वाद दे कर विदा कर दिया | 

सुबह बिर्जन ने देखा -

बकरा खूंटे पर नहीं है |


बिर्जन ने  अपना माथा पीट लिया |

Sunday, October 11, 2015

सुविधाजनक आकांक्षायें और भय ( लोक कथा )



12 October 2015
11:45



एक बार एक बटोही अकेले शहर की ओर अपने मित्र से काम की तलाश में मिलने जा रहा था |
गर्मी का मौसम था | राह में कोई छायादार पेड़ न था | प्यासा बटोही चलता जा रहा था |
सामने उसे एक पेड़ दिखाई दिया |

बटोही ने सोंचा -
इसी पेड़ के नीचे विश्राम कर लेता हूं |

बटोही बरगद के पेड़ के नीचे बैठ गया |

बटोही ने सोचा -
काश मुझे पानी मिल जाता |

तभी बटोही ने देखा एक ग्रामीण उसकी ओर आ रहा है | उसके हाथ में जल भरा लोटा है | पेड़ के नीचे रुके बटोही को देख उस ग्रामीण ने उसे पानी पिला दिया |

थोड़ी देर में बटोही को भूख लगी | उसने सोंचा -

काश कोई उसे भोजन करा देता |

थोड़ी देर में बटोही ने देखा कि जिस ग्रामीण ने उसे पानी पिलाया था वही थाली में भोजन और एक लोटे में पानी ले कर उसकी ओर आ रहा है |

बड़े प्यार से उस ग्रामीण ने बटोही को  भोजन कराया और पानी पिलाया |

बटोही भजन कर कर के तृप्त हुआ | फिर उसने सोंचा -

अभी तो दोपहर है सिर पर सूरज तप रहा है | काश खाट मिल जाती और वह थोड़ी झपकी ले लेता |

तभी बटोही ने देखा कि वही ग्रामीण एक खाट ले के उसकी ओर आ रहा है |

बटोही को लेटने के लिये अब खाट भी मिल गयी थी |

बटोही खाट पर लेट गया और सोंचा -

जो मैं सोंचता हूं वह हो जाता है | इस सूनी जगह में मुझे आरामदायक सुविधायें मिल गयीं |

उसे ज्ञान न था कि वह कल्पवृक्ष के नीचे आराम कर रहा है | वही कल्पवृक्ष जो अपने नीचे खड़े हर व्यक्ति की मनोकामना पूरी करता है |

अब वह डर गया |

अगर यहाँ शेर आ जाये तो ?

और पल भर में एक शेर उसके सामने आ गया |

शेर ने एक दहाड़ मारी और बटोही को फाड़ कर खा गया |

Friday, October 9, 2015

सत्तर पार की मिसेज पुजारी


09 October 2015
22:14


-इंदु बाला सिंह

सत्तर पार की मिसेज पुजारी के गुजरने की खबर पूरे एक माह बाद मुझे मिली |

आजकल माता या पिता के मौत की खबर बच्चे अपने मित्रों को देते हैं और सारे क्रिया कर्म सम्पन्न कर देते हैं |

मिसेज पुजारी की खबर पा कर मुझे दुःख के साथ खुशी भी हुयी | वर्षों से बिस्तर पर थीं वे |
न जाने क्या बीमारी थी उन्हें |

अच्छा हुआ पति के जीते जी गुजर गयीं |

मिस्टर वर्मा पहले गुजरते तो न जाने कितने ताने सुनना पड़ता उन्हें अपने बेटे बहू से |

हमारे मुहल्ले में लोग अपने अड़ोस पड़ोस को केवल चेहरे से ही पहचानते हैं |

मिसेज पुजारी को भी मैं चेहरे से ही पहचानती थी |

एक दिन अपनी पड़ोसन से बतियाते हुये पता चला था कि मिसेज पुजारी बंगालन हैं |

चौक गयी मैं - जरूर लव मैरेज था होगा | वर्ना अरेंज्ड मैरेज कौन करता है दुसरे जात में |

और जिस प्यार से लाये थे होंगे घर में उसी प्यार से पार भी लगा दिया मिसेज पुजारी को उनके पति ने |
आज भी धीमे धीमे कदमों से चलते हुये देखती हूं कभी कभार मिस्टर पुजारी को तो रहस्यमयी बंगालन मिसेज पुजारी याद आ जाती है मुझे |