Saturday, April 5, 2025

कुछ तो करना होगा

  


-इंदु बाला सिंह 


गरीब पढ़ी लिखी प्रतिभा को पिता ने अपने पास अपने घर में रख लिया था | एक ही पुत्री थी प्रतिभा की | पिता ने सोंचा ठीक है नतिनी तो ब्याह कर अपने घर चली जायेगी | उनको सहारा रहेगा प्रतिभा का और प्रतिभा का भी जीवन कट जायेगा | नौकरी तो प्रतिभा करती ही है |

आदमी जो सोंचता है वह होता नहीं है |

पिता की मृत्यु हो गयी | लोकलाज हेतु माता की देखभाल हेतु विदेशी पुत्रों ने सहायिका रख ली घर में |

कानून घर की हकदार बहन किसी को फूटी आँखों न सहायी |

" यहां क्यों रहती है प्रतिभा ?....उसकी बेटी तो इतने बड़े अफसर की पत्नी है |...बेटी के पास रहना चाहिए न |.....अच्छी मुसीबत है घर में |.....इसके रहते हम घर बेच भी नहीं सकते |....." भाई आपस में खुसपुसाते |

निरीह माँ तो बेटों आश्रित ही थी |

माँ की मृत्यु के बाद घर बिक सकता था | करोड़ की संपत्ति के घर पर बहन बैठ गयी थी |

" कुछ तो करना होगा ...."

सहकर्मी

 


-इंदु बाला सिंह 


श्रीधर और द्वारिका दो सहकर्मी आपस में मित्र थे |


" उम्र बढ़ चली है | अब हम लोगों को वालंटरी रिटायरमेंट ले लेना चाहिए | " श्रीधर ने कहा |


दोनों ने एक साथ वालंटरी रिटायरमेंट के लिए अप्लाई कर दिया |

दूसरे दिन चुपके से श्रीधर ने अपना वालंटरी रिटायरमेंट वाला अप्लिकेसन वापस ले लिया |

प्रिंसिपल बनने के राह का काँटा हट गया |

कुछ ही दिनों में श्रीधर का प्रोमोशन हो गया |

मोह स्त्रीधन का

 


-इंदु बाला सिंह 


" तुम अपने पापा को बोलो कि हम उपर वाले फ्लैट में रहेंगे | आखिर तुम भी तो हकदार हो घर की | तुम्हारे पापा के न रहने पर घर तो तुम्हें ही मिलेगा |...तुम समझती नहीं हो | ..हम दोनों की तनख्वाह इतनी कम है कि घर का भाड़ा देना मुश्किल हो जाता है | "

सुरुचि का भाई नहीं था | यथाशक्ति बेटी के विवाह में खर्च करने के बाद अपने मकान में पिता अपनी जीवन संध्या काट रहे थे | ऊपर का फ्लैट किराये में दिया गया था |

आये दिन घर में झगड़ा होता था | बेटी की बीमारी का खर्च पिता उठा रहे थे | इसी बीच सुरुचि एक बेटे का माँ बन गयी | सुरुचि की नौकरी तो चलती रही  साथ में  घर के अंदर  झगड़ा भी चलता रहा | सुरुचि के पति की नौकरी भी छुट गयी | परेशान पिता ने बेटी को अपने घर में रख लिया |

आखिर सुरुचि का अपने पति से तलाक हो ही गया |


सुरुचि का पति गाँव चला गया |



बुढ़ापा



-इंदु बाला सिंह 


" सुपू ! सुपू ! " नानी की आवाज दुसरे कमरे से आयी |

परेशान हो अपने बगल के बिस्तर में सोयी  अपनी माँ को देखा उसने |

इसी तरह उसके नाना भी आवाज लगाते थे अपने  बगल में सोये अटेंडेंट के न उठने पर |

परेशान थकेहाल उसकी माँ बीमार पड़ जाती थी और उसे अपनी माँ को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता था | खर्च तो होता ही था परेशानी अलग से होती थी उसे |

" सुपू ! सुपू ! "

उसने देखा कि उसकी माँ बेसुध सो रही थी |

उसे भय था कि अगर अभी माँ जग जायेगी तो उसे अनिद्रा हो जायेगी |

" कर र र .. " अलार्म बजा |

जल्दी से उसने अलार्म बंद किया और मन ही मन अपने अपने शहरों में स्थित नानी के बेटे बहुओं के लिए उसने अपशब्द निकाले और बाथरूम में घुस गयी वह |

उसे ड्यूटी जाने की जल्दी थी |



बैंक



-इंदु बाला सिंह 


हम बिना को बारोअर के बीस लाख रूपये देते हैं लिख कर बैंक ने इ मेल कर दिया सभी मैनेजमेंट के छात्रों को |

ऋषिकेश ने सीट कन्फर्मसन मनी एक लाख रूपये जमा कर दिया कालेज को | इस पैसों को दस तारिख तक वापस लिया जा सकता था | 

ग्यारह तारिख को ऋषिकेश  को बैंक का इ मेल आया हम ने अब निर्णय लिया है कि बिना को बारोअर के हम स्टडी लोन नहीं दे पाएंगे |

बहू का वेतन

 


-इंदु बाला सिंह 


स्वेता बैंक कर्मचारी थी | हाल  में ही उसका विवाह हुआ था |

" जानती हैं आप ! स्वेता के ससुर उसका सैलेरी पासबुक अपने पास रख लिए हैं | सोंचते हैं कि बहू कहीं अपनी तनख्वाह अपने पिता के घर में न दे दे | " बगल के टेबल पर कापी चेक करते करते धीमे से मिसेज शर्मा ने कहा |

मेरी कलम रूक गयी |

" हां ! ...अरे ? ...." कलम फिर छात्रों की कांपी जांचने लगी |

इंजीनियर दमाद



-इंदु बाला सिंह 


इन्जीनियर मिश्रा जी ट्रान्सफर हो कर हमारी कालोनी में आये थे |

मिसेज मिश्रा दुबली पतली सांवली चौबीस या पच्चीस वर्षीय बी . ए . पास महिला थी | वह अपने पति से उम्र में पन्द्रह वर्ष छोटी थी | उनके पिता पोस्टमॉस्टर थे |

आ जाती थी वह कभी कभी हमारे घर |

" मेरे पिता की इच्छा  मेरा व्याह इंजीनियर से करने का था | और उन्होंने अपनी इच्छा पूरी कर ली | " बात बात में उनके मुंह से निकल पड़ा |

बड़ी बदनामी थी उस परिवार की | सब नए परिवार जो आते थे वे अपना खाना हीटर पर बनाते थे , पर वह महिला खाना बिल्डिंग के बाहर लकड़ी का चूल्हा जला कर बनाती थी | मैं सोंचती थी कैसा आदमी है इसका | जरा सी शर्म भी नहीं है उसे |

मिसेज मिश्रा  के दो बेटे थे | एक तीन साल का और दूसरा  दो साल का था | दोनों गोल मटोल प्यारे और दुष्ट थे |

" मेरे हसबैंड न मुझ पर बिलकुल विश्वाश करते हैं | वे दूध एक किलो लेते हैं और खुद खड़े हो कर अपने सामने पिलवाते हैं बच्चों को | उनको लगता है मैं बच्चों को दूध न पिला स्वयं ही पी जाउंगी | " मैं चुप थी पर मेरा अंतर्मन रो रहा था |

मिश्रा जी पता नहीं कौन सा पाठ पढ़ा रहे थे अपने बच्चों को |