Friday, October 16, 2015

बकरे की माँ ( लोक कथा )


16 October 2015
13:00





बिर्जन ने बकरी पाली थी |

बकरी और मेमना खूब खेलते थे |

धीरे धीरे कुछ महीनों में मेमना एक हृष्ट पुष्ट बकरा बन गया |

अब बकरी को चिंता होने लगी |

बकरी ने सोंचा -

जरूर एक दिन मालिक मेरे मेमने को इतना हृष्ट देख किसी दिन काट कर खा जायेगा |

एक रात बकरी ने अपने मेमने को समझाया -

' देख बेटा ! तू बड़ा हो गया है | किसी दिन भी मालिक तुझे काट कर पकायेगा अपनी रसोईं में और फिर खा लेगा | देख बेटा ! तू जंगल में भाग जा | वहां तुझे खाने के लिये पौधों के हरे पत्ते मिलेंगे और पीने के लिये नदी का ठंडा जल | वहां तू खूब घूमना और खुश रहना | '

और रात में ही बकरी ने अपने मेमने की रस्सी दांत से चबा चबा कर तोड़ डाली |

दुखी मन से बकरे की माँ ने अपने प्राणप्यारी सन्तान को आशीर्वाद दे कर विदा कर दिया | 

सुबह बिर्जन ने देखा -

बकरा खूंटे पर नहीं है |


बिर्जन ने  अपना माथा पीट लिया |

Sunday, October 11, 2015

सुविधाजनक आकांक्षायें और भय ( लोक कथा )



12 October 2015
11:45



एक बार एक बटोही अकेले शहर की ओर अपने मित्र से काम की तलाश में मिलने जा रहा था |
गर्मी का मौसम था | राह में कोई छायादार पेड़ न था | प्यासा बटोही चलता जा रहा था |
सामने उसे एक पेड़ दिखाई दिया |

बटोही ने सोंचा -
इसी पेड़ के नीचे विश्राम कर लेता हूं |

बटोही बरगद के पेड़ के नीचे बैठ गया |

बटोही ने सोचा -
काश मुझे पानी मिल जाता |

तभी बटोही ने देखा एक ग्रामीण उसकी ओर आ रहा है | उसके हाथ में जल भरा लोटा है | पेड़ के नीचे रुके बटोही को देख उस ग्रामीण ने उसे पानी पिला दिया |

थोड़ी देर में बटोही को भूख लगी | उसने सोंचा -

काश कोई उसे भोजन करा देता |

थोड़ी देर में बटोही ने देखा कि जिस ग्रामीण ने उसे पानी पिलाया था वही थाली में भोजन और एक लोटे में पानी ले कर उसकी ओर आ रहा है |

बड़े प्यार से उस ग्रामीण ने बटोही को  भोजन कराया और पानी पिलाया |

बटोही भजन कर कर के तृप्त हुआ | फिर उसने सोंचा -

अभी तो दोपहर है सिर पर सूरज तप रहा है | काश खाट मिल जाती और वह थोड़ी झपकी ले लेता |

तभी बटोही ने देखा कि वही ग्रामीण एक खाट ले के उसकी ओर आ रहा है |

बटोही को लेटने के लिये अब खाट भी मिल गयी थी |

बटोही खाट पर लेट गया और सोंचा -

जो मैं सोंचता हूं वह हो जाता है | इस सूनी जगह में मुझे आरामदायक सुविधायें मिल गयीं |

उसे ज्ञान न था कि वह कल्पवृक्ष के नीचे आराम कर रहा है | वही कल्पवृक्ष जो अपने नीचे खड़े हर व्यक्ति की मनोकामना पूरी करता है |

अब वह डर गया |

अगर यहाँ शेर आ जाये तो ?

और पल भर में एक शेर उसके सामने आ गया |

शेर ने एक दहाड़ मारी और बटोही को फाड़ कर खा गया |

Friday, October 9, 2015

सत्तर पार की मिसेज पुजारी


09 October 2015
22:14


-इंदु बाला सिंह

सत्तर पार की मिसेज पुजारी के गुजरने की खबर पूरे एक माह बाद मुझे मिली |

आजकल माता या पिता के मौत की खबर बच्चे अपने मित्रों को देते हैं और सारे क्रिया कर्म सम्पन्न कर देते हैं |

मिसेज पुजारी की खबर पा कर मुझे दुःख के साथ खुशी भी हुयी | वर्षों से बिस्तर पर थीं वे |
न जाने क्या बीमारी थी उन्हें |

अच्छा हुआ पति के जीते जी गुजर गयीं |

मिस्टर वर्मा पहले गुजरते तो न जाने कितने ताने सुनना पड़ता उन्हें अपने बेटे बहू से |

हमारे मुहल्ले में लोग अपने अड़ोस पड़ोस को केवल चेहरे से ही पहचानते हैं |

मिसेज पुजारी को भी मैं चेहरे से ही पहचानती थी |

एक दिन अपनी पड़ोसन से बतियाते हुये पता चला था कि मिसेज पुजारी बंगालन हैं |

चौक गयी मैं - जरूर लव मैरेज था होगा | वर्ना अरेंज्ड मैरेज कौन करता है दुसरे जात में |

और जिस प्यार से लाये थे होंगे घर में उसी प्यार से पार भी लगा दिया मिसेज पुजारी को उनके पति ने |
आज भी धीमे धीमे कदमों से चलते हुये देखती हूं कभी कभार मिस्टर पुजारी को तो रहस्यमयी बंगालन मिसेज पुजारी याद आ जाती है मुझे |


Sunday, October 4, 2015

दुष्टता की सजा ( लोक कथा )


04 October 2015
12:22

-इंदु बाला सिंह

एक बार सियार और भालू किसी बात पर लड़ पड़े |

पल भर दोनों एक दुसरे के दुश्मन बन गये थे , तभी उनकी सामने से गुजरते कछुये पर पड़ी | दोनों की आंखें चमक गयीं |

सियार गांव से एक झोला लाया और उसमें कछुये को उठा कर रख लिया |

सियार ने  भालू से कहा -

' इस झोले का मुंह बांध कर रख मैं अपने घर में रख देता हूं और हम घूम फिर कर देखते हैं कोई और शिकार | हो सकता है हमें कोई दूसरा शिकार भी मिले | '

सियार और भालू की कारस्तानी खरगोश देख रहा था | उसने कछुये  को बचाने की सोंची |

वह भालू और सियार से थोड़ी  दूर खड़े हो कर चिल्लाया -

' अरे देखो ...देखो ...खेत की फसल हिरण खा रहे हैं | ' और दौड़ा खरगोश खेत की तरफ |

खरगोश की बात सुनते ही भालू और सियार के मुंह में पानी भर आया |

' अरे ! आज तो हिरण का मॉस खाने को मिलेगा | '

वे दोनों खेत की और दौड़ पड़े |

खरगोश रास्ता बदल कर सियार के घर आया और  झोले का मुंह खोल दिया |

कछुआ झोले से बाहर निकल आया और खरगोश को धन्यवाद दिया |

कछुये ने कहा -

' उसकी मुसीबत में  वह भी जरूर उसकी सहायता करेगा | '

अब खरगोश मधुमक्खियों  के पास गया | वह उनसे भालू और सियार की दुष्टता के बारे में बताया |

मधुमक्खियों ने खरगोश को सहायता करने की ठानी |

खरगोश ने मधुमक्खियों से सियार के झोले में घुस जाने को कहा | फिर खरगोश ने झोले का मुंह बांध दिया |

खरगोश ने मधुमक्खियों से कहा कि जैसे ही सियार झोले का मुंह खोलेगा तुम लोग मिल के काटना भालू और सियार को |

और खरगोश वहां से चला गया |

खेतों में हिरण न मिला भालू और सियार को | वे दुखी मन से लौटे |

' कोई बात नहीं घर में कछुआ है न | ' सियार ने भालू से कहा |

सियार ने ज्यों ही झोले का मुंह खोला झोले में बंधी  मधुमक्खियां निकलीं और सियार और भालू पर टूट पड़ीं |

भालू और सियार चीखते हुये भागे |







  

Friday, October 2, 2015

अकेली औरत


02 October 2015
23:40


-इंदु बाला सिंह

हंस कर कहा इंजीनियर की पत्नी सोना ने अपनी कामवाली से -

' माँ बेटी को अलग अलग कार्ड दे देना अपनी बेटी की शादी में तुम | मैंने तो नहीं बुलाया था बेटी को अपने घर के फंक्शन में | केवल माँ को ही बुलाया था |'

अपमान से मुंह काला हो गया था स्निग्धा  का मुंह सुन कर प्रथम तल से आती किरायेदार की आवाज |

स्निग्धा ने सकपका के अपनी चालीस वर्षीया बेटी का मुंह देखा |

उसकी चालीस वर्षीया बेटी आफिस से लौट कर चाय पी रही थी |

माँ ने अपने मकान में अपनी बेटी स्निग्धा को रहने के लिये एक कमरा दे कर मुक्ति पायी थी |

चार बच्चों की माँ के दुखो को बांटनेवाला कोई न था | जनूनी की तरह पैसा कमाना जाना था स्निग्धा ने |


और स्निग्धा अब अपनी धनाढ्य माँ के गले हड्डी बन गयी  थी |

Thursday, August 6, 2015

स्वर्ग में स्थान ( लोक कथा )


07 August 2015
07:08


' भगवन ! आप उस किसान के लिये अभी से स्वर्ग में स्थान आरक्षित कर लिये हैं पर अपने पुजारी के लिये नहीं | '

एक दिन एक भक्त भगवान से बोला |

भगवान मौन रहे |


' यह तेल का पात्र अपने हाथ में पकड़ कर सारी दुनिया की परिक्रमा करो लेकिन ख्याल रखना एक भी तेल की बूंद धरती पर न गिरे | ' -भगवान ने एक तेल से भरा  पात्र अपने भक्त को पकड़ाते हुये कहा |

भक्त दुनिया की परिक्रमा कर के लौट आया और तेल का पात्र वापस भगवान को पकड़ा दिया |


' भक्त ! तुमने कितनी बार मेरा स्मरण किया ? '

' भगवन ! मेरा ध्यान तो तेल के पात्र में था | हमेशा सोंचता रहा कहीं तेल छलक के नीचे न गिर जाय | मैं सदा इसी चेष्टा में लगा रहा | ' - भक्त ने उत्तर दिया |

' वह किसान भी जब हर रोज अपना हल बैल ले के जब अपने घर से निकलता है तब मुझे गुहार लगाता है ....हे ईश्वर ! मेरी फसल अच्छी हो ....और फिर वह दिन भर अपने खेतों में मन लगा कर काम करता है | शाम को अपने वह अपने परिवार के सुख दुःख का ख्याल रखता है | '

भक्त को अपने प्रश्न का उत्तर मिल गया था |



Wednesday, August 5, 2015

माँ की चुप्पी ( लोक कथायें )


06 August 2015
08:34

-इंदु बाला सिंह

सिद्धेश नाम का एक लड़का था | वह आये दिन स्कूल में अपने सहपाठियों के पेन , रबर ,पेंसिल चुराता था | स्कूल के शिक्षक सिद्धेश को सजा दे के परेशान थे |
घर में सिद्धेश की माँ से शिकायत कर कर के थक चुके थे |
सिद्धेश की माँ घरों में काम करती थी | चीनी , चायपत्ती , साबुन की छोटी बट्टी मालिक के घर से चुरा कर अपने घर लाना उसकी आदत थी | कभी कभी तो वह घरों में जमीन पर गिरे सिक्के भी चूरा लेती थी | उसे सिद्धार्थ का पेन , पेन्सिल इत्यादि चुराना आम बात लगती थी |
सिद्धेश के पिता सुबह सुबह शहर में मजूरी करने जाते थे तो शाम को लौटते थे |
पढ़ाई में कमजोर सिद्धेश घर के अभाव के कारण धीरे धीरे कुछ वर्षों में एक बड़ा चोर बन गया | वह बसों में पाकेटमारी करने लगा |
आखिर एक बार सिद्धार्थ पुलिस की पकड़ में आ गया | उसे कोर्ट में जज ने एक साल की सजा सुनायी |
सिद्धार्थ ने जज से अपनी माँ से एक मिनट बात करने की आज्ञा मांगी |
माँ को अपने पुत्र सिद्धेश से एक मिनट के लिये मिलने की सहमति मिल गयी |
माँ पुत्र से मिलने कटघरे के पास खड़ी हुयी |
सिद्धेश ने माँ के कान में कुछ फुसफुसा कर कहने की चेष्टा की और फट से उसका कान काट लिया | फिर वह जोर से वह चीखा -
इसी कान से तुम सुनती थी न मेरी स्कूल में की जानेवाली चोरी | तुमने कभी न टोका | तुम चुप रहती थी | आज देखो मैं बड़ा चोर बन गया हूं |