Thursday, July 2, 2015

मैंने भी देखी थी उड़ने तश्तरी


02 July 2015
10:55


-इंदु बाला सिंह



उड़न तश्तरी की बात चली आठवीं कक्षा के जीरो पीरियड में |

सब छात्र इंटरनेट की खबरों में बयान किये गये विवरणों में पढ़े हुये अनुभव साझा कर रहे थे |

इसी बीच सिमरन उठ खड़ा हुआ |

-टीचर मैंने देखी है उड़न तश्तरी |

कक्षा के अन्य छात्रों ने चौंक कर सिमरन का मुंह देखा |

-अच्छा !

टीचर उत्सुक हुयी |

- चार साल पहले देखा था मैंने टीचर |

कक्षा के छात्र हंस पड़े |

-हंसना गलत बात ... सब सुनो |

टीचर ने डांटा |

-टीचर मेरे घर के सामने एक बड़ा सा मैदान है | रात में मैंने देखा था एक चमकदार गोल चीज मैदान में उतरते हुये | जैसे ही वो नीचे आयी थी पूरे शहर की लाईट चली गयी थी | और फिर सुनायी दिया था कि एक बच्चा गुम गया है |

और श्रुति टीचर को याद आया  कुछ साल पहले उसने भी सूनी थी ऐसी ही घटना |


पता नहीं वह घटना अफवाह थी या सच |

Wednesday, June 24, 2015

पार्क में रोशनी

25 June 2015
10:59


-इंदु बाला सिंह

-अरे ! माँ देखो आज हमारे पार्क में फ्लड लाईट लग गयी है | कितनी रोशनी है | पढ़ने जाऊं पार्क में |

-क्यों तुम्हारे घर में रोशनी नहीं है |

-वहां कितना शांति है | यहां तो टी० वी० सीरियल डिस्टर्ब कर रहा है |

-ओ०  के० | मैं टी० वी० बंद कर देती हूं |

-पर वहां पढ़ने से बिजली का बिल भी बचेगा न | - मुन्ना ने आख़िरी वार किया |

-ओ०  के० | मैं पूरे घर में जीरो नाईट बल्ब ऑन कर देती हूं | अब तो बिजली का बिल बचेगा न | - मुन्ने की पार्क में घूमने जाने की मंशा समझ चुकी थी माँ |

मुन्ना का यह तीर भी खाली चला गया |

और वह चुपचाप टेबल के सामने से दिखती फ्लड लाईट और रंगीन फौव्वारे को देखने लगा |

Sunday, June 14, 2015

TEACHER / STUDENTS -4 ....कान उमेठ कर निकाल दूंगी


29 January 2015
07:12

-इंदु बाला सिंह 

टीचर -   जल्दी जल्दी होमवर्क कर | घर से कर के नहीं लाया है | जल्दी जल्दी होमवर्क कर नहीं तो           कान  उमेठ कर निकाल दूंगी और तेर हाथ में पकड़ा दूंगी | जल्दी जल्दी हाथ चला |


चौथी कक्षा के छात्र रमेश की बायीं हथेली धीरे से अपना कान छू ली और हाथ की पेन्सिल कापी पर जल्दी जल्दी चलने लगी |

Tuesday, May 26, 2015

TEACHER / STUDENTS -3 खाने में हो सदा मनपसन्द सब्जी




26 May 2015
15:31


-इंदु बाला सिंह 
  1. टीचर ! मेरी मम्मी  को खाना बनाना नहीं आता |

  2. क्यों ?

  3. वो कभी बैंगन की सब्जी बनाती है तो कभी साग | कल कुंदरू बनायी थी और मुझे अपने हाथ से खिला रही थी |

  4. मैं तो वही सब्जी खरीद कर ले जाती हूं घर जो मुझे पसंद हो | कभी कभी अपनी मम्मी की पसंद की सब्जी ले जाती हूं पर उस दिन मेरे पसंद की सब्जी जरूर बनती है |

  5. मैं भी कल से अपने घर की सब्जी खुद खरीद कर ले जाउंगी |


  6. हंस पड़ी अध्यापिका |

Monday, May 25, 2015

आज युवा समझदार हैं ( लघु लेख )


25 May 2015
21:02

-इंदु बाला सिंह

कौन कहता है आज के युवा अधीर होते हैं | अपने कालेज की क्लासमेट हो या जूनियर अगर वे दोस्त हैं तो आठ नौ  साल तक  अपनी अपनी कम्पनी में नौकरी करने के बाद अपना घर बसाते हैं | उनकी दोस्ती या कहिये प्रेम समझदारी से भरा होता है न कि जूनून से |
अलग अलग शहरों में काम करनेवाले मध्यम वर्ग के ये युवा पति पत्नी समझदारी के प्रतीक होते हैं |
अपने हाथों अपना जीवन स्तर सुधारनेवाले ये युवा हमारे देश की कीमती धरोहर हैं |

अब लैला मजनू की कहानियां अजूबी हैं |

Friday, April 24, 2015

पेड़ से लटकते किसान ( लघु लेख )


25 April 2015
06:27


-इंदु बाला सिंह


पेड़ से झूलते  किसान की खबर तोड़ देती है मन |

कहीं कहीं तो किसान का पूर्ण छोटा परिवार ही लटक जाता है पेड़ से और मन डूबने लगता है  |

मौसम की मार तो किसान सदा झेलता रहा है |

वर्षों पहले गांवों में लोग एक ही बखरी में रहते थे पर उनके चूल्हे अलग थे | एक ही बखरी में रहने से परिवार के सदस्य सुरक्षित तो रहते थे और एक दुसरे का मन भी ताक झाँक लेते थे | घर की महिलायें आपस में सुख दुःख बांटती थी वहीं एक दूसरे को ताना भी मारती थीं | गांव की खट्टी मीठी जिन्दगी अनुभवों से परिपूर्ण थी |

फसल खराब होने पर लोग परिवार छोड़ कर शहर चले जाते थे रिश्तेदारों के घर |

कुछ ऐसे भी छोटे किसान रहते थे जिस घर का एक भाई गांव में ही रह कर  खेती करता था और पास के शहर में जा कर काम भी करता था | सयुंक्त परिवारवाले  किसान पेड़ से लटकते नहीं थे | फसल खराब हुयी खरीद कर खाते थे मंहगा अनाज | आंधी में कच्चे घर की खपरैल छत  उड़ गयी दीवाल ढह गयी तो परेशानी होती थी पर गांव का हर व्यक्ति एक दुसरे के घर मजदूर की तरह खटता था |

आज छोटे परिवार अलग मकान में रहनेवाले लोग अपना दुःख किससे  कहे परिवार का मुखिया  | छोटे परिवार में किसी रिश्तेदार के लिये जगह नहीं | माता पिता भी तो किसी एक औलाद के पास ही रहेंगे |

किसान मित्रगण के न पूरे होनेवाले आश्वासन और रिश्तेदारों की अवहेलना से टूट कर अपने जीवन  का अंत कर लेना पसंद करता है |

Tuesday, April 21, 2015

नया घर


22 April 2015
10:14


-इंदु बाला सिंह
तिलक के रूपये न दे पाने के कारण कहीं पिता ने आत्महत्या कर ली तो कहीं दुल्हन ने , किसी घर से  बरात लौट गयी |

खबरें सुन सुन दुखी हो जाता है मन |

न जाने किसका दोष है पर यह तो निर्विवाद सत्य है कि बेटे के जन्म पर लोग खुश व  निश्चिन्त होते हैं |

बेटे के ब्याह में कुछ धन आयेगा ही |

और यह भी सत्य है कि कम से कम रुपयों में बेटी का ब्याह करना चाहता है पिता |

आज भी हम उधार मांग कर बेटी का ब्याह करते हैं | जमीन बेच कर धन लेने की अपेक्षा उधार मांगना बेहतर रहता है | चुका देंगे भविष्य में यह सोंच हम निश्चिन्त रहते हैं |

कम से कम उत्तरी भारत में लड़की को पैतृक सम्पत्ति हिस्सा न ही देने का चलन है भले ही वह कानूनन हकदार होती है |

नम्र बने लड़के के पिता व लड़का जहां आजीवन बहु को उसको  मैके से दूर रखना चाहता है वहीं लड़की का कन्यादान कर  पिता व भाई चाहते हैं लड़की खुश रहे अपने घर में |

शायद लड़की का घर ही वह  बिंदु है जहां लड़की को कील चुभाई जाती है |

लड़की पिता की दुलारी ससुराल की गृहलक्ष्मी सब कुछ है |

निर्भरता सदा ही अभिशाप रही है |

तो क्या पढ़ी लिखी कमाऊ लड़की का ब्याह  भी  आज सदा की तरह ही चिंता का विषय है ?

हम सहिष्णुता खो रहे हैं |


यह कैसी नींव  नये संसार की यों कहिये  नये घर की जहां भय , त्याग , असहिष्णुता , ताने के कंक्रीट , सीमेंट और बालू से दीवारें बनी हैं और झूठी मुस्कान का डिस्टेम्पर लगा है |