Sunday, April 19, 2015

दुपट्टा न भाये


20 April 2015
09:29

-इंदु बाला सिंह

दुपट्टा हुआ गायब कामवाली की बेटी हो बड़े घर की बेटी |

आखिर लड़की को फैशन जरूरी है न |

अभी फैशन न करेगी माडर्न नहीं दिखेगी क्या न जाने कैसी ससुराल मिले |

जाड़े में बिना दुपट्टे के स्कूल आने वाली नयी शिक्षिका गर्मी के मौसम में भी आ गयी स्कूल |

छात्र मस्त थे लडकियां खुश थी | रेसेस में क्या बढ़िया मुद्दा था दुपट्टा विद्यार्थियों में |

' टीचर पिन लगा कर दुपट्टा ओढ़ें | हमारा स्कूल बारहवीं कक्षा तक का को-एड स्कूल है | ' एक दिन मीटिंग में प्रधानाध्यापक ने अन्य विषयों पर डिस्कसन के बाद कह दिया गया |

पुरुष शिक्षक निर्विकार रहे | कुछ महिला शिक्षिकाओं ने किनखियों से एक दुसरे को देखा |


Thursday, April 16, 2015

इंटरव्यू की करामात


17 April 2015
08:05

-इंदु बाला सिंह

नया नया शुरू हुआ था राउरकेला स्टील प्लांट | कितनी सारी वैकेंसी निकली थी |
अप्लाई किया था मोहनदास ने बुक बाईनडर के पोस्ट के लिये |
इन्टरव्यू में बैठे गणमान्य ने उसका रिज्यूम देख कर रख लिया उसे टीचर पोस्ट पर |
और प्रोमोशन पा कर रिटायर हुआ मोहनदास एजुकेशन आफिसर के पोस्ट पर पहुंच कर |

Wednesday, April 15, 2015

आम का पेड़ और प्रिया ( लोक कथायें )

     
15 April 2015
19:58

-इंदु बाला सिंह


प्रिया नाम की एक छोटी सी लड़की थी | उसके पिता नहीं थे | वह अपने नाना के घर रहती थी | उसके नाना का बड़ा सा मकान था शहर में और उस मकान के पीछे खाली जमीन थी |

प्रिया के नाना ने उस जमीन पर एक कलमी आम का पेड़ लगा दिया था | उस आम के नीचे बैठ कर प्रिया पढ़ती थी , खेलती थी , झूला झूलती थी |

आम का पेड़ प्रिया के जीवन का अभिन्न अंग था , यों कहिये वह आम का पेड़ प्रिया का मित्र था |

गर्मियों में वह पेड़  अपना खट्टा और मीठा फल खिलाता था | गर्मी की दोपहर में मुहल्ले के बच्चे मकान की चाहरदीवारी फांद कर आते थे और आम तोड़ कर ले जाते थे | चूंकि वह कलमी आम का पेड़ था तो वह छोटा था और फल भी नीचे ही लटके रहते थे | सभी छोटे बच्चे बड़े आराम से उस पेड़ का फल तोड़ कर ले जाते थे |

एक गर्मी के इतवार को अपनी चटायी पर लेट कर प्रिया एक कहानी की किताब पढ़ रही थी तभी उसे लगा आम का पेड़ उससे कुछ बोल रहा है .....

' प्रिया ! तुम चली जाओगी अपने घर और मैं बूढ़ा हो कर मर जाऊंगा लोग मुझे ले जा कर बेच देंगे बाजार में | मेरा बीज भी तो लोग कूड़े में डाल देते हैं | मेरी संतानें भी नहीं रहेंगी | '

प्रिया चौंक गयी | वह सोंची पेड़ कैसे बात कर सकता है | यह तो सच है मौसी अपनी शादी के बाद चली गयी वह तो आती ही नहीं है | मुझे भी इस घर से नाना नानी जरूर निकाल देंगे | मामा तो रहता है इस घर में |

आम का पेड़ सही कह रहा है |

प्रिय ने सोंचा अगर वह इस पेड़ के पके आम को खा कर उसका बीज पानी से दो कर सुखा कर रख ले तो जरूर ऐसा ही आम का पेड़ लग सकता है  | यह आम अपने ही छोटे बच्चों में जीवित रहेगा |
पर बीज कहां लगायेगी वह परेशान हुयी प्रिया |

प्रिया को अपनी माँ  द्वारा सुनायी कहानी याद आयी जिसमें एक बूढ़ा ट्रेन से बीज फेंका करता था इस आशा में कि पेड़ लगेगा और धरती हरी होगी |

प्रिया ने सोंचा वह भी ट्रेन से या साईकिल से जहां से गुजरेगी वहां एक एक आम की गुठली फेंक दिया करेगी | कोई न कोई गुठली पेड़ बनेगी | हो सकता है ढेर सारे पेड़ लग जायें |

और प्रिया तब से अपने खाये आम की गुठली जमा करने लगी और हर साल बरसात के मौसम में  जहां भी जाती है अपने साथ बैग में आम की गुठली ले कर जाती है |

अब प्रिया खुश है |

वह सोंचती है जैसे वह हर साल बड़ी हो रही है वैसे ही  उसके साथ साथ आम के पौधे भी बड़े हो रहे होंगे कहीं न कहीं |

प्रिया की बांतें सुन कर उसकी माँ हंसती है |



Wednesday, April 8, 2015

छात्रों की मारपीट


08 April 2015
17:12

-इंदु बाला सिंह


' टीचर ! देखिये रवीश कितना मारा है मुझे | अपने सातों दोस्त के साथ मिल कर मारा है | '

बारहवीं कक्षा का छात्र जय खड़ा था मिस बराल के सामने | गले में दोनों तरफ खरोंच के निशान , बायीं आंख सूजी हुयी लाल थी | शायद मुंह पर जोरदार घूंसा पड़ा था |

' क्यों मारा ? '

मिस बराल परेशान थी | पूरे कैम्पस , कक्षा और बरामदे में कैमरा लग जाने के कारण बच्चे स्कूल गेट के बाहर निकल कर मारपीट करते थे |

' मिस ! बोलता है मैंने उसकी शर्ट पर लिख दिया है | पूछिये पूरी कक्षा से - मैंने नहीं लिखा है | '

' ठीक है तुम तो स्कूटी से आये हो न | मेरे  साठ ही निकलो कल बुलाओंगी रवीश के पेरेंट को | '


और मिस बराल और जय दोनों एकसाथ निकल गये स्कूल गेट से |

Tuesday, April 7, 2015

फटा नोट


08 April 2015
06:25


-इंदु बाला सिंह


' आपके फूल के पेड़ के पास सौ का नोट चिंदी चिंदी कर के कौन फेंका है ? ' एक पुरानी कामवाली  गपियाने आयी थी दादी के पास |

' मैं फेंकी | वो नोट फटा वाला था न | पता नहीं कौन दिया था मुझे | '

' हंय आप नोट फाड़ के फेंक दीं | '

' बेटा बोलता - ' कहां से फटा नोट लायी | ' फाड़ के फेंक देना अच्छा है न | वैसे पड़ोसन बोली थी बैंक में देने से बदल जायेगा | '

' वो तो है | भैय्या से डर भी तो लगता है | ' कामवाली ने सहानुभूति प्रकट की |



Monday, February 9, 2015

राह में छेड़खानी


09 February 2015
22:57
-इंदु बाला सिंह


-मिस ! आज टर्निंग पर एक लड़का खड़ा था ...बोल रहा था ..आ जा तुझे लिफ्ट दे दूंगा |

-मिस ! मैं आ रही थी तो मुझे भी एक लड़का मिला था ...बोल रहा था ...मेरी स्कूटी पर बैठ जा |

 -' मिस ! मुझे तो दिखाई ही कम देता है ...मुझे चश्मा खरीदना है ... मुझे भी बोला होगा ... मुझे सुनायी ही नहीं दिया होगा | ' डरी डरी सहमी आवाज में तीसरी लड़की ने कहा |

कमरे में घुसते ही एक एक कर छात्राओं ने  घबरा कर सड़क पर का आज का अनुभव कहा |

आठवीं कक्षा के दस छात्र व छात्रायें टीचर सुरभि के पास गणित पढ़ने आते थे |

और सुरभि  एक पल घबरा कर  सोंचने लगी कि कमरे में पढ़ने बैठे छात्र क्या सोंच रहे होंगे |

सभी छात्र चुपचाप गणित के अपने अपने प्रश्न हल कर  रहे थे |

एक पल को सुरभि को वह बदमाश याद आ गया जो सुबह सुबह सड़क पर फट से एकाएक उसके सामने  अपनी लूंगी खोल दिया था और वह हकबका गयी थी |

-' अरे ! तुमको कोई लड़का कैसे छेड़ दिया ? मैं तो लड़कों को छेड़ती हूं | " इस छात्रा के पिता दबंग व्यक्ति थे कोई |

-' देखो डरना नहीं कभी रास्ते में कोई छेड़े तो | बोलना अभी लगाती हूं मैं पुलिस थाने में नम्बर और अपना मोबाइल फट से क्लिक करना | ' सुरभि ने समझाया |

-अरे मिस ! एक बार तो हम दो लडकियां जा रहे थे तो एक लड़का स्कूटी मेरे बगल में धीरे कर के कुछ बोलने लगा तो मैंने ऊंची आवाज में अपनी फ्रेंड से कहा - लगा तो भैय्या को फोन ..और वो लड़का भाग गया तेजी से अपनी स्कूटी चला के |

दुसरे दिन किसी छात्रा के कान में  मोबाइल का तार था तो किसी की मां अपनी स्कूटी से ट्यूशन छोड़ने आयी थी |


सभी छात्राओं ने  अपने अपने तरीके से समाधान निकाल लिया था |

Thursday, February 5, 2015

बरसात में एक ट्रेन यात्रा


04 August 2014
15:56
-इंदु बाला सिंह

हमें  पारादीप से भुबनेश्वर के लिये निकलना था |

ट्रेन सुबह छ: बजे छूटती थी | बरसात का मौसम था | लाईन लगा कर टिकट लिये और  भागे हम |

इस ट्रेन की यह खासियत थी कि ऑटो रिक्शा की तरह यह स्टेशन पर हर यात्री के चढ़ने के लिये रुकी रहती थी |

खाली हैण्ड बैग  हाथ में था मेरे |

ट्रेन ड्राइवर हमें दौड़ते देख रहा था | अतः उसने स्पीड धीरी रखी थी ट्रेन की | हम ( मैं और मेरा बेटा ) ट्रेन की विपरीत दिशा में दौड़ रहे थे | रेलवे स्टेशन का प्लेटफ़ॉर्म इतना नीचा था कि डिब्बे की  सबसे निचली सीढ़ी जमीन से एक फुट उपर थी |

आखिर हम चढ़ ही गये ट्रेन की एक बोगी में | सीट पर बैठने के बाद सांस में सांस आयी मेरी |

हमें अस्पताल जाना था | पारादीप में अच्छे अस्पताल नहीं हैं |

ट्रेन चल रही थी हमारी | ट्रेन का यह रूट हमारे लिये नया था क्योंकि हम पारादीप में नये आये थे |

ट्रेन कटक में आधा  घंटे रुक कर आगे भुबनेश्वर के लिये चलती थी |

हमारी दो घंटे की रेलयात्रा के बाद कटक स्टेशन आया |

फिर ट्रेन चल पड़ी | कटक से भुबनेश्वर एक घंटे में ट्रेन पहुंचाती है |

डेढ़ घंटे बीत गये ट्रेन को कटक से चले पर भुबनेश्वर न आया |

ट्रेन की खिड़की से दोनों तरफ हमें गाँव दिखाई दे रहे थे |

मैं घबरा गयी |

" ये ट्रेन कहाँ जा रही रही है " , यह सोंच मैं परेशान  हो गयी |

मेरे साथ साथ मेरा बेटा भी चिंतित हो  उठा | उसने अपने आफिस में एक कर्मचारी को फोन से अपनी स्थिति से अवगत कराया |

पता चला कि हम जरूर ट्रेन के गलत डिब्बे में बैठ गये हैं और हमारा  डिब्बा ट्रेन से कट चूका है | हमारी ट्रेन दूसरी ओर जा रही है |

अब मेरी जान सूख गयी |

हमारे दोनों तरफ गाँव ही गाँव दिख रहे थे | ट्रेन रुक रही थी छोटे छोटे स्टेशन पर फिर आगे बढ़ रही थी | हमारा डिब्बा खाली हो गया था |

हमसे थोड़ी दूर पर बैठे दो युवा हमें ताड़ रहे थे और आपस में बातें कर रहे थे | जितना भी हो सके मैं अपने चेहरे पर भाव न आने दे रही थी | हम सोंच रहे थे कि कोई एक बड़ा स्टेशन आये और हम उतर जायें | हम टैक्सी से कटक पहुंच सकते थे | पर स्टेशन आये तब न |

मुझे लग रहा था मैं किसी अंधेरी गली में घुसती जा रही हूँ | मुझे पता ही न चल रहा था हम लौटेंगे कैसे  |

ट्रेन से बाहर लगातार हल्की बारिश हो रही थी |

अब खिड़की से दोनों तरफ मुझे बाढ़ में आधी डूबी झोपड़ियाँ व खेत दिखायी देने लगे | मुझे लगा एक समय आएगा जब ट्रेन खड़ी हो जायेगी और हमारे दोनों तरफ बाढ़ का पानी होगा | मुझे लगने लगा  अब मैं कभी घर वापस लौट न पाउंगी |

मेरा दिल डूबने लगा |

मैं  ओड़िसा के कितने अंदर गांवों में घुसती जा रही थी |

मैं कहाँ जा रही हूं कब तक यह ट्रेन चलती रहेगी कुछ न मालूम हो रहा था मुझे |

तभी एक बड़ा जंक्शन आया | इस समय मुझे नाम याद नहीं |

हम जल्दी से उतरे |

स्टेशन में जा कर कटक लौटनेवाली ट्रेन के बारे में हमने पूछा |

स्टेशन मास्टर ने बताया अभी बीस मिनट में राजधानी ट्रेन आ रही है | वह ट्रेन आपको कटक पहुंचा देगी |

जल्दी से टिकट ले के भागे हम |

ट्रेन तब तक धड़धड़ाती हुयी आयी प्लेटफार्म पर और हम बौखला के ट्रेन में चढ़ गये  |

मुसाफिरों से भरी ट्रेन देख मेरी जान में जान आयी

हम कटक पहुंचे और फिर कटक से दूसरी ट्रेन पकड़ कर पारादीप रात साढ़े आठ बजे पहुंचे |

घर पहुंच कर आया था हमें सुकून |  

यह अविस्मरणीय रेलयात्रा मुझे भुलाये नहीं भूलती |

हम ओड़िसा के गाँवों में गुमने से बच गये थे उस दिन |


आज भी जब मूसलाधार बारिश होती है तो मुझे वह रेल यात्रा याद आ जाती है पल भर को दिल बैठ सा जाता है |