Thursday, July 4, 2013

बुढ़ापा

" सुपू ! सुपू ! " नानी की आवाज दुसरे कमरे से आयी |
परेशान हो अपने बगल के बिस्तर में सोयी  अपनी माँ को देखा उसने |
इसी तरह उसके नाना भी आवाज लगाते थे अपने  बगल में सोये अटेंडेंट के न उठने पर |
परेशान थकेहाल माँ उसकी माँ बीमार पड़ जाती थी और उसे अपनी माँ को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता था | खर्च तो होता ही था परेशानी अलग से होती थी उसे |
" सुपू ! सुपू ! "
उसने देखा कि उसकी माँ बेसुध सो रही थी |
उसे भय था कि अगर अभी माँ जग जायेगी तो उसे अनिद्रा हो जायेगी |
" कर र र .. " अलार्म बजा |
जल्दी से उसने अलार्म बंद किया और मन ही मन अपने अपने शहरों में स्थित नानी के बेटे बहुओं के लिए उसने अपशब्द निकाले और बाथरूम में घुस गयी वह |

उसे ड्यूटी जाने की जल्दी थी |

इंजीनियर दमाद

इन्जीनियर मिश्रा जी ट्रान्सफर हो कर हमारी कालोनी में आये थे |
मिसेज मिश्रा दुबली पतली सांवली चौबीस या पच्चीस वर्षीय बी . ए . पास महिला थी | वह अपने पति से उम्र में पन्द्रह वर्ष छोटी थी | उनके पिता पोस्टमॉस्टर थे |
आ जाती थी वह कभी कभी हमारे घर |
" मेरे पिता की इच्छा  मेरा व्याह इंजीनियर से करने का था | और उन्होंने अपनी इच्छा पूरी कर ली | " बात बात में उनके मुंह से निकल पड़ा |
बड़ी बदनामी थी उस परिवार की | सब नए परिवार जो आते थे वे अपना खाना हीटर पर बनाते थे , पर वह महिला खाना बिल्डिंग के बाहर लकड़ी का चूल्हा जला कर बनाती थी | मैं सोंचती थी कैसा आदमी है इसका | जरा सी शर्म भी नहीं है उसे |
मिसेज मिश्रा  के दो बेटे थे | एक तीन साल का और दूसरा  दो साल का था | दोनों गोल मटोल प्यारे और दुष्ट थे |
" मेरे हसबैंड न मुझ पर बिलकुल विश्वाश करते हैं | वे दूध एक किलो लेते हैं और खुद खड़े हो कर अपने सामने पिलवाते हैं बच्चों को | उनको लगता है मैं बच्चों को दूध न पिला स्वयं ही पी जाउंगी | " मैं चुप थी पर मेरा अंतर्मन रो रहा था |

मिश्रा जी पता नहीं कौन सा पाठ पढ़ा रहे थे अपने बच्चों को |

कमीना पन बैंक का

हम बिना को बारोअर के बीस लाख रूपये देते हैं लिख कर बैंक ने इ मेल कर दिया सभी मैनेजमेंट के छात्रों को |
ऋषिकेश ने सीट कन्फर्मसन मनी एक लाख रूपये जमा कर दिया कालेज को | इस पैसों को दस तारिख तक वापस लिया जा सकता था |

ग्यारह तारिख को ऋषिकेश  को बैंक का इ मेल आया हम ने अब निर्णय लिया है कि बिना को बारोअर के हम स्टडी लोन नहीं दे पाएंगे |

बाल प्रार्थना ( लोक कथा )

एक जंगल में एक पेड़ पर एक चिड़िया अपने घोंसले में अपने चूजों के साथ रहती थी |
एक बार जंगल में आग लग गयी |
" आग ! आग !..." चिल्लाते हुए सब जानवर भागने लगे |
चिड़िया डर कर अपने घोसले में बैठी रही | उसके बच्चे उड़ नहीं सकते थे |
" माँ तुम अपनी जान बचाओ |...तुम जिन्दा रहोगी तो तुम्हें और बच्चे मिल जायेंगे |  हम अपनी सुरक्षा खुद कर लेंगे | "  चूजों ने माँ से कहा |
माँ की ऑंखें भर आयीं | दुखी मन से वह उड़ गयी |
आग पूरे जंगल को जलाते जलाते चूजों के घोंसले तक पहुँची तब दोनों ने आग से प्रार्थना की ...
" हे आग ! हम छोटे बच्चे हैं | इस घोंसले में अकेले हैं | हम उड़ नहीं सकते | ....कृपया आप हमें न जलाइए | "
उन्हें देख आग को दया आ गयी | उसने उस पेड़ को छोड़ दिया | पूरा जंगल जल चूका था पर वह एक पेड़ हरा  भरा था |
कुछ दिन बाद चिड़िया वापस लौटी तो अपने घोंसले में अपने बच्चों को सही सलामत पा फूली न समायी |


Wednesday, July 3, 2013

बहू का वेतन

स्वेता बैंक कर्मचारी थी | हाल  में ही उसका विवाह हुआ था |
" जानती हैं आप ! स्वेता के ससुर उसका सैलेरी पासबुक अपने पास रख लिए हैं | सोंचते हैं कि बहू कहीं अपनी तनख्वाह अपने पिता के घर में न दे दे | " बगल के टेबल पर कापी चेक करते करते धीमे से मिसेज शर्मा ने कहा |
मेरी कलम रूक गयी |
" हां ! ...अरे ? ...." कलम फिर छात्रों की कांपी जांचने लगी |

Tuesday, July 2, 2013

मित्रता की शक्ति ( लोक कथा )

गुलगुला , चिड़िया और चूहा मित्र थे | वे एक साथ रहते थे | चूहा दाना लाता  था , चिड़िया तिनका और पानी लाती थी और गुलगुला खाना पकाता था |
गुलगुला आग जला कर हंडी में दाना पानी डाल देता था | खाना पक जाने पर खुद कूद जाता था हंडी में कुछ देर अंदर रहता था फिर बाहर निकल जाता था | इस प्रकार खाना स्वादिष्ट बन जाता था |

एक बार अपने काम को ले कर तीनो लड़ पड़े | तीनों को अपना काम अधिक लग रहा था | आखिर तीनों ने अपना काम बदल लिया |
गुलगुला तिनका और पानी लेने चला | चिड़िया दाना लाने उड़ी | चूहे का काम  अब खाना बनाना था |
शाम हो गयी सामान जुटते जुटते |
गुलगुला लौटा तो कट फट गया था उसका शरीर | चिड़िया थकी हारी थोड़ा सा दाना जुटा पाई थी |
अब चूहे की बारी थी खाना बनाने की |

आग जलाने में और खाना पकाने में उसकी दुम और मूछें झुलस गयीं |

तीनों मित्र दुखी हुए | फिर वे निर्णय किये कि अब वे नहीं लड़ेंगें और अपने अपने  पुराने काम में ही लगे रहेंगे |

Monday, July 1, 2013

सूखी रोटी

" मैं ये रोटी कैसे खाऊँगी ? " छ: वर्षीय बालिका मचल पड़ी सूखी रोटी देख कर |
दादी उसे फुसलाई |
" देख मैं कहा कर बता रही हूँ | "
वह एक कौर रोटी का दांतों से कट लेती थी फिर गिलास से एक घूंट पानी पी लेती थी |

बालिका मुंह बिदोर कर अपनी दादी का मुंह देखने लगी |