Wednesday, July 3, 2013

बहू का वेतन

स्वेता बैंक कर्मचारी थी | हाल  में ही उसका विवाह हुआ था |
" जानती हैं आप ! स्वेता के ससुर उसका सैलेरी पासबुक अपने पास रख लिए हैं | सोंचते हैं कि बहू कहीं अपनी तनख्वाह अपने पिता के घर में न दे दे | " बगल के टेबल पर कापी चेक करते करते धीमे से मिसेज शर्मा ने कहा |
मेरी कलम रूक गयी |
" हां ! ...अरे ? ...." कलम फिर छात्रों की कांपी जांचने लगी |

Tuesday, July 2, 2013

मित्रता की शक्ति ( लोक कथा )

गुलगुला , चिड़िया और चूहा मित्र थे | वे एक साथ रहते थे | चूहा दाना लाता  था , चिड़िया तिनका और पानी लाती थी और गुलगुला खाना पकाता था |
गुलगुला आग जला कर हंडी में दाना पानी डाल देता था | खाना पक जाने पर खुद कूद जाता था हंडी में कुछ देर अंदर रहता था फिर बाहर निकल जाता था | इस प्रकार खाना स्वादिष्ट बन जाता था |

एक बार अपने काम को ले कर तीनो लड़ पड़े | तीनों को अपना काम अधिक लग रहा था | आखिर तीनों ने अपना काम बदल लिया |
गुलगुला तिनका और पानी लेने चला | चिड़िया दाना लाने उड़ी | चूहे का काम  अब खाना बनाना था |
शाम हो गयी सामान जुटते जुटते |
गुलगुला लौटा तो कट फट गया था उसका शरीर | चिड़िया थकी हारी थोड़ा सा दाना जुटा पाई थी |
अब चूहे की बारी थी खाना बनाने की |

आग जलाने में और खाना पकाने में उसकी दुम और मूछें झुलस गयीं |

तीनों मित्र दुखी हुए | फिर वे निर्णय किये कि अब वे नहीं लड़ेंगें और अपने अपने  पुराने काम में ही लगे रहेंगे |

Monday, July 1, 2013

सूखी रोटी

" मैं ये रोटी कैसे खाऊँगी ? " छ: वर्षीय बालिका मचल पड़ी सूखी रोटी देख कर |
दादी उसे फुसलाई |
" देख मैं कहा कर बता रही हूँ | "
वह एक कौर रोटी का दांतों से कट लेती थी फिर गिलास से एक घूंट पानी पी लेती थी |

बालिका मुंह बिदोर कर अपनी दादी का मुंह देखने लगी |

दाखिला कालेज का


कालेज के कैम्पस में बैंक वाले ने  लोन के सैंक्शन का कागज हाथ में थमा दिया था निखिल के | उसका सपना अब पूरा होने वाला था | उसके पिता ने मित्र से पचास हजार रूपये मांग कर बेटे के पसंद के ब्रांच की सीट बुक करवा ली थी इंजीनियरिंग कालेज में | सोंचा था बाकी तो लोन से मिल ही जायेगा |
निखिल लोन सैंक्सन का कागज ले कर बैंक गया |

" बेटे इस कागज का अर्थ नहीं है कि तुम्हें लोन मिल गया है | " बैंक वाले ने समझाया निखिल को |

अब विभिन्न डाक्यूमेंट्स के साथ उसे अपने पिता का रेसिडेंसियल सर्टिफिकेट जमा करना था |
बाकी डाक्यूमेंट्स तो जमा हो गए पर रेसिडेंसियल सर्टिफिकेट बनवाना असं न था |कोर्ट के कम तो जल्दी ही नहीं होते |
फिर उसके पिता को अपने गाँव में जा कर सर्टिफिकेट बनवाना पड़ता |
निखिल  हताश हो चूका था |

मैंने भी सोंचा गया सौभाग्य बेचारे का |

फिर मैंने सुना शहर के एस . पी . महोदय खुद बैंक जाकर उस लड़के का लोन सैंक्सन करवाए |


Friday, June 28, 2013

बुद्धू ( लोक कथा )

एक घर में एक दस साल का लड़का और उसकी माँ रहते थे | गाँव वाले उसे बुद्धू के नाम से पुकारते थे |
एक दिन उसकी माँ को बुखार आया | माँ का बदन गर्म देख कर वह डर गया | उसे समझ नहीं आया कि अब वह क्या करे | फिर एकाएक उसे याद आया कि जब उसकी टांगी धूप में पड़ी पड़ी गर्म हो गयी थी तब उसने टांगी को रस्सी से बांध कर कूएं में डुबा दिया था | कूंए से निकलने पर टांगी की गर्माहट खत्म हो गयी थी | बस उसने माँ के कमर में मजबूती से रस्सी बांधी और उसे कूंए में डाल दिया | कुछ देर तक वह माँ को डुबाये रखा और फिर उसे बाहर निकल दिया | अब वह यह देख कर वह हैरान हो गया कि उसकी माँ की गर्दन लटक गयी है | 
वह बैठकर जोर जोर से रोने लगा | 
उसकी माँ  मर चुकी थी |

Thursday, June 27, 2013

मैं क्यों नाना की देखभाल करूं


सातवीं में पढ़ता था सिद्धार्थ | वह अपनी माँ , नाना , नानी और विदेश में रहनेवाले मामा , मामी को ही अपना समझता था | वह सोंचता था कि उसके पिता कमाने के लिये दूर कहीं गये हैं और वे ढेर सारा पैसा कमा कर लायेंगे |


सिद्धार्थ के नाना रिटायर्मेंट के बाद दुसरे शहर में नौकरी करते थे |

वह नाना के घर में अपनी माँ और  नानी के साथ रहता था |

सिद्धार्थ की माँ श्क्षिका थी | वह सिद्धार्थ को अपने साथ ही स्कूल ले जाती थी | माँ के स्कूल में पढ़ने के कारण उसकी स्कूल फीस माफ़ थी |
नानी हमेशा उसे सिखाती थी की उसे बड़े होकर अपनी माँ और नानी की देखभाल करनी है |

पर सिद्धार्थ का बालमन नहीं मानता था नाना के देखभाल करने के लिए |

" भला क्यों ? नाना तो कमाते हैं ..उनकी क्यों देखभाल करूं मैं | .......मेरे पापा कब आयेंगे ? " सिद्धार्थ आये दिन अपनी माँ से प्रश्न करता रहता था |

और नाना की मौत के बाद उनकी वसीयत खुली तो उसमें सिद्धार्थ के नाम की एक पाई भी नहीं थी |

रिश्ता भाई का

 " मैं भी एक कमरे में रहती हूँ | " उसकी सहकर्मी लड़की माया ने कहा |
एक वर्ष पहले उसकी माँ ने फांसी लगा ली थी और कुछ महीने पश्चात उसके पिता का देहांत हार्ट अटैक से हो गया था |
" तुम अलग खाना बनाती हो ? " आश्चर्य से वह पूछ बैठी |
" और क्या ! मैं तो अपने कमरे का भाड़ा भी भाभी को देती हूँ | पास में अपने लोग रहने से सुरक्षा रहती है | "

माया का समझदार उत्तर पा कर चुप रह गयी वह |