Sunday, November 6, 2016

पांच रूपये देने का वादा


Sunday, November 06, 2016
10:41 PM

 - इंदु बाला सिंह 

चार लड़कियां पार्क में खेल रहीं थी | तीन लड़कियां करीब चार , पांच और छ: वर्ष की थीं | चौथी लड़की करीब ग्यारह वर्ष की थी | चारों लड़कियां पास की झोपड़ पट्टी की कामवालियों की बेटियां लग रहीं थीं | उनके कपड़े गंदे थे |

एक अधेड़ पुरुष उन लडकियों के पास आया और उनसे बारी बारी से बात करने लगा | जब वह युवक एक लड़की से बात करता बाकी लडकियां दूर चली जातीं थीं | इधरउधर दौड़ दौड़ कर खेलती थीं | वह पुरुष ग्यारह वर्षीय लड़की से खूब बात किया |


थोड़ी देर बाद पार्क से निकल कर चारों लड़कियां भागीं और  जोर से चिल्लायीं - ' पांच पांच रूपये हम चारों को चाहिये | '

No comments:

Post a Comment