Friday, February 28, 2014

चटोर सास

" वर्मा की औरत तो रोज मेरे पैर की तेल मालिश करती है " सास का यह वाक्य हमेशा चुभ जाता शामिली को |

वर्मा जी पडोस में रहते थे  |

वर्मा की औरत शामिली की सास से उम्र में दस वर्ष छोटी थी

हर दो तीन दिन के बाद यह वाक्य दुहराती थी सास |

शामिली सास के इस वाक्य का अर्थ खूब समझती थी |

उस पर से वर्मा की औरत हर रोज एक कटोरी भर के अपने घर की सब्जी सास को ला कर देती थी |

शामिली के साथ सास ससुर एक ननद और चार देवर रहते थे |

बहू को  सम्हालना पड़ता था पूरे परिवार को |

पति की आमदनी से मुश्किल से घर चलता था |

आये दिन सास के ताने शादी के एक महीने बाद से मिलने शुरू हो गये थे |

एक दिन गजब हो गया ....

सास और वर्मा की औरत में जम कर झगड़ा हुआ |

आवाजें आ रहीं थीं शामिली के पास भी ......


" अरे ! ये लोग तो भिखारी हैं हम रोज इनको सब्जी बना कर पहुंचाते हैं ........"

बस इतनी आवाज स्मरण में रही शामिली को क्यों कि ये तीर उसको जोर से चुभा था |

दुसरे दिन से सास और वर्मा की औरत में बोलचाल बंद हो गयी |








Monday, February 24, 2014

कुत्ता और आदमी

गेट का ताला खोल ही रही थी वह सबेरे छ: बजे कि सामने से एक कुत्ता गुजरा |

" जरूर राधेश बाबू आ रहे होंगे .... " सोंचा उसने |

" ये तो रहे राधेश बाबु ... " उसके मुंह पर मुस्कान आ गयी | बहुत से लोग कुत्ते से ही पहचाने जाते हैं |

अब वह सड़क पर आ गयी | कुत्ता कुछ ही दूर गया कि सड़क के कुत्ते भोंकने लगे |

रुक गया राधेश बाबू का कुत्ता ... फिर आदमी की तरह अपनी बांयी ओर मुंह फेर लिया ....इसी बीच राधेश बाबु भी अपने कुत्ते के पास पहुंच गये ...अब आदमी और कुत्ता दोनों साथ चलने लगे |

सड़क के कुत्ते उन्हें जाते हुए देख रहे थे |


Wednesday, February 19, 2014

बुरी आदत

" मेरे हसबैंड में कोई बुरी आदत नहीं है ... ये एक अच्छी बात है ... वे तो चाय भी नहीं पीते | "

" तो दूध पीते होंगे | "

" नहीं ..दूध भी नहीं पीते | "

नयी पड़ोसन नये दम्पत्ति ...अनोखा अनुभव था स्मिता के लिए |

कुछ दिन के बाद |

खिड़की से पुड़िया का खाली पैकेट  गिरने लगा |   फिर इधर उधर उड़ा दिखने लगे ढेर सारे खाली पैकेट |

फिर कभी कभी सिगरेट का धुंआ  सा महसूस होने लगा आते | सिगरेट के धुएं की बदबू छुपाये नहीं छुपती |

पड़ोसन मैके चली गयी |

एक दिन सुबह कार बाहर पड़ी थी ...कार की खुली खिड़की से सुबह सुबह में से झांक रहा था ...ओल्ड मांक रम का पैकेट और कुरकुरे का रैपर |


नये दम्पत्ति .......नये पड़ोसी अनोखे थे |

Tuesday, February 18, 2014

एक नई महिला कर्मचारी का इन्टरव्यू

" अरे ! आप मूढ़ी मिक्सचर ले आईं टिफिन में ? "

" देरी हो गयी थी न सबेरे उठने में | "

" सबेरे क्या खाए ? "

" दूध कोर्न फ्लेक्स | "

" और आपके हसबैंड ? "

" वो भी दूध कोर्न फ्लेक्स | "

" दोपहर में क्या खायेंगे वे ? "

" रात की सब्जी है ..आंटा पड़ा है फ्रिज में ..सब्जी गर्म करेंगे और रोटी बना कर खा लेंगे | "

" तूम लोग मछली अंडा खाते हो ? "

" हमलोग शाकाहारी हैं | "

" कितने अच्छा है न तेरा आदमी | "

" मेरी तो सास आती है ..तो बोलती है ..तुम लोग जो खाते हो वही मैं भी खाऊंगी | "

सब महिला सहकर्मियों की आंखे आश्चर्य से फैलीं और फिर मन इर्ष्या से भर उठा |






Friday, February 14, 2014

चौकन्ना शिक्षक

" मैडम ! मैं देख रहा था ...सब क्लास की खिड़की खुली है ... केवल ग्यारहवीं कक्षा की बंद है ... मैं कक्षा में घुसा ज्यों ही सुमित चिल्लाने लगा ...हम लोग बात कर रहे थे .....अब क्या बताऊं मैडम ... मैंने देखा वे दोनों चिपक कर खड़े थे .."


" ऐसा कीजिये आप दोनों के पेरेंट्स बुलाईये ...उन्हें सस्पेंड कर दिया जायेगा ...वे सीधे एग्जाम देने आयेंगे | " प्रिंसिपल ने कहा |