Friday, August 16, 2013

शहर में अनुशासन

" मैडम ! हमारे पास लाइसेंस है .. हेलमेट है फिर भी पुलिस गेट पर हमें पकड़ रही है | हमारी गाड़ी की  चाभी ले ली है | "
छात्र प्रिंसिपल  के आफिस में घुस गए |
" जाओ शर्मा सर को कम्पलेन करो | " परेशान प्रिंसिपल ने कहा |

हर विद्यालय के सामने पुलिस जा कर छात्र सुधार  कर रही थी |

छात्रों के चेहरे पर हवाईयां उड़ रही थी |  प्रिंसिपल और टीचर परेशान थे |


बच्चों को टाईट करने से माता पिता  बौखला रहे थे  |

No comments:

Post a Comment